WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने हाल ही में इस हफ्ते रॉ (Raw) में एडम पीयर्स (Adam Pearce) द्वारा उनपर लगाए गए जुर्माने को लेकर अपने विचार शेयर किये हैं। बता दें, सोन्या डेविल (Sonya Deville) द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी बियांका ने उनपर हमला करने की कोशिश की थी। बियांका द्वारा एक WWE ऑफिशियल पर अटैक करने के लिए एडम पीयर्स ने उनपर एक डॉलर का जुर्माना लगाया था।Raw Talk पर इस बारे में बात करते हुए बियांका ब्लेयर ने बताया कि उनपर 1 डॉलर का जुर्माना लगाने का निर्णय एडम पीयर्स का था। बियांका ने शो के दौरान ही उनपर लगाए जुर्माने को भर दिया था।WWE Raw में अगले हफ्ते होगा बियांका ब्लेयर vs सोन्या डेविल का मैचWWE@WWEWho ya got next Monday when @BiancaBelairWWE defends the #WWERaw #WomensTitle against @SonyaDevilleWWE?3674469Who ya got next Monday when @BiancaBelairWWE defends the #WWERaw #WomensTitle against @SonyaDevilleWWE? https://t.co/hJ1poc0LhRWWE WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनने के बाद बियांका ब्लेयर अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड के दौरान पहली बार अपना टाइटल डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। बता दें, बियांका ब्लेयर को सोन्या डेविल के खिलाफ मैच में अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करना है और सोन्या ने अपनी अथॉरिटी पावर का इस्तेमाल करके इस मैच में जगह बनाई है। सोन्या डेविल ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में यह साफ कर दिया था कि वो बियांका से Raw विमेंस टाइटल जीतना चाहती हैं और बता दें, यह मैच बियांका के होमटाउन में होना है।Raw Talk में बियांका ब्लेयर ने सोन्या डेविल के जीत के दावे के बारे में बात करते हुए कहा कि सोन्या उन्हें नहीं हरा पाएंगी और वो अगले हफ्ते सोन्या के खिलाफ Raw विमेंस टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन करने के बाद अपनी फैमिली के साथ जीत का जश्न मनाएंगी। इसके साथ ही बियांका ब्लेयर ने यह भी कहा कि वो अगले हफ्ते सोन्या डेविल को साबित कर देंगी कि वो केवल WWE ही नहीं बल्कि टेनिसी की भी EST हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।