WWE Royal Rumble में मौजूदा चैंपियन की बादशाहत होगी खत्म, पिछले 3 साल से चल रहा एक खास रन होगा ध्वस्त

Pankaj
WWE Royal Rumble में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Royal Rumble में होगा तगड़ा मुकाबला

Bianca Belair: WWE Royal Rumble इस बार शानदार होगा। इस शो में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) Raw विमेंस चैंपियन के रूप में उतरेंगी। एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के खिलाफ वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। वो विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र नहीं आएंगी। हालांकि कुछ स्थिति ऐसी बन सकती है जिसके बाद वो इस मैच में दिख जाएं।

Can @AlexaBliss_WWE take the #WWERaw #WomensTitle from @BiancaBelairWWE at #RoyalRumble or will it be an EST night for the champ?wwe.com/shows/royalrum…

WWE Royal Rumble में बियांका ब्लेयर ने मचाया धमाल

अगर एलेक्सा ब्लिस को बियांका हरा देंगी तो फिर वो रॉयल रंबल विनर को चुनौती देंगी। ऐसा हुआ तो फिर एक आंकड़ा उनका खत्म हो जाएगा। पिछले तीन विमेंस रॉयल रंबल मैच में ब्लेयर का जलवा देखने को मिला। साल 2020 में उन्होंने दूसरे नंबर पर एंट्री की थी। करीब 33 मिनट तक वो इस मैच में रही थीं।

साल 2021 में तीसरे नंबर पर उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। करीब 56 मिनट तक वो इस मुकाबले में रहीं थी। पिछले साल उन्होंने 8वें नंबर पर एंट्री की थी और लगभग 47 मिनट तक वो रिंग में रही थीं। उनके अलावा आजतक कोई भी दूसरा रेसलर लगातार तीन रंबल मैच में इतने लंबे समय तक नहीं रहा। WWE इतिहास में ये कारनामा इससे पहले कोई नहीं कर पाया। अब इस साल उनका ये रन खत्म हो जाएगा।

बियांका ब्लेयर को इस बार एलेक्सा द्वारा बहुत टक्कर मिलेगी। अभी तक बियांका के ऊपर ब्लिस भारी पड़ी हैं। ब्लिस का रोल इस समय कुछ अलग ही नज़र आ रहा हैं। Uncle Howdy के राज से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। वो इन दोनों के मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। इस वजह से ब्लेयर की हार भी हो सकती हैं। ब्लेयर को Uncle Howdy से सावधान रहना पड़ेगा।

वैसे कहा जा रहा है कि इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच रिया रिप्ली जीतेंगी। वो अभी तक सभी की फेवरेट मानी जा रही हैं। अगर वो जीतेंगी तो फिर बियांका को टाइटल के लिए चुनौती दे सकती हैं। इससे पहले कुछ इंटरव्यू में रिया ने उनके साथ मुकाबले को लेकर बात कही थी। बियांका ने भी कहा था कि वो फ्यूचर में रिप्ली के साथ मैच लड़ना चाहती हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment