WWE में 12 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने नया मुकाम हासिल किया, संयुक्त रूप से चैंपियन रहते हुए 1000 दिन पूरे किए

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने किया कमाल
WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने किया कमाल

WWE में दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया हैं। संयुक्त रूप से WWE में चैंपियन रहते हुए फ्लेयर ने 1000 दिन पूरे कर लिए। साल 2012 में फ्लेयर ने अपना WWE करियर शुरू किया था। 12 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अभी तक फ्लेयर हासिल कर चुकी हैं। इस समय भी रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप पर उन्होंने कब्जा जमाया है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि फ्लेयर ने अपने करियर में हासिल की।

Ad

WWE सुपरस्टार असुका नंबर वन की पोजिशन पर कायम

WWE में शार्लेट फ्लेयर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं। वो एकमात्र ऐसी महिला रेसलर हैं जिन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप, डिवास चैंपियनशिप, Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की है। WWE में ये कारनामा उनके अलावा कोई और नहीं कर पाया है।

संयुक्त तौर पर WWE में फ्लेयर ने चैंपियन रहते हुए एक हजार दिन पूरे कर लिए। शार्लेट फ्लेयर से आगे असुका का नाम हैं। 1151 दिन तक असुका टाइटल होल्डर रही हैं। वैसे देखा जाए तो फ्लेयर के मुकाबले बहुत कम चैंपियनशिप असुका ने अपने नाम की हैं।

विमेंस सुपरस्टार्स की लिस्ट
विमेंस सुपरस्टार्स की लिस्ट

अपने छोटे से करियर में फ्लेयर ने कई इतिहास रच दिए हैं। SummerSlam में पिछले महीने रिया रिप्ली और निकी A.S.H को हराकर फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। शार्लेट के पिता रिक फ्लेयर 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। हाल ही में शार्लेट ने कहा था कि वो अपने पिता के रिकॉर्ड को पार करना चाहती हैं।

फ्लेयर का WWE करियर अभी और लंबा जाएगा। कई बड़े रिकॉर्ड भी यहां वो कायम कर सकती हैं। WWE ने हमेशा शार्लेट को अच्छा पुश दिया हैं। आने वाले समय में वो अपने पिता के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती हैं। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया हैं। विंस मैकमैहन भी बहुत भरोसा शार्लेट के ऊपर करते हैं। Raw में इस समय नाया जैक्स के साथ फ्लेयर की राइवलरी चल रही हैं। पिछले हफ्ते फ्लेयर को चौंकाने वाली हार मिली थी। अब इस हफ्ते चैंपियनशिप मुकाबला इन दोनों के बीच होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications