"वो सांप हैं"- WWE के पूर्व ट्राइबल चीफ की रियल लाइफ Bloodline मेंबर ने उड़ाई धज्जियां, दी कड़ी चेतावनी

Ujjaval
सोलो सिकोआ को मिली चेतावनी (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ को मिली चेतावनी (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Warns Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) कुछ महीनों पहले तक ट्राइबल चीफ थे। वो नए ब्लडलाइन को लीड कर रहे थे। हालांकि, मौजूदा समय में सोलो, जेकब फाटू (Jacob Fatu) को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इन सभी चीजों के बावजूद सोलो के परिवार के ही एक सदस्य ने अब उन्हें कड़ी चेतावनी दे दी है।

Ad

MuscleManMalcolm को थोड़े समय पहले रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर ज़िला फाटू ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने सोलो सिकोआ की धज्जियां उड़ा दी और उनका मजाक बनाया। उन्होंने कहा कि सोलो एक सांप हैं और बताया कि उनकी सच्चाई आगे जाकर सामने आ जाएगी। इसी बीच उन्होंने सोलो को धमकी देते हुए यह बताया कि जब जेकब फाटू को समझ आने लग जाएगा, तो फिर उनकी हालत खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि सोलो सिकोआ एक सांप हैं। वो दोनों तरफ से खेल रहे हैं। पता है जब आप दोनों तरफ से खेलते हैं, तो क्या होता है? आप धराशाई हो जाते हैं और सच्चाई सामने आ जाती है। जब जेकब फाटू को यह समझ आ जाएगा कि सोलो सिकोआ उनके साथ नहीं हैं, तो फिर वो शायद उनकी हालत खराब कर देंगे।"

youtube-cover
Ad

क्या WWE स्टार सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करते हैं ज़िला फाटू?

सोलो सिकोआ को पहले ट्राइबल चीफ के तौर पर जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स एक्नॉलेज करते थे लेकिन अभी वो इस पद पर नहीं हैं। MuscleManMalcolm के साथ बातचीत के दौरान ही WWE दिग्गज उमागा के बेटे ज़िला फाटू ने बताया कि वो अब सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करते हैं, या नहीं। उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में जवाब दिया और तुरंत इंकार कर दिया। उन्होंने कहा,

"बिल्कुल नहीं।"

बता दें कि ज़िला फाटू भी एक प्रोफेशनल रेसलर हैं और वो इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। ज़िला को अभी उतना अनुभव नहीं हुआ है। वो जुलाई 2023 से रेसलिंग कर रहे हैं और अभी उन्हें काम करते हुए 2 साल भी नहीं हुए हैं। इतने कम समय में भी ज़िला ने खूब नाम कमाया है। अगर वो आगे भी सफलता प्राप्त करते हैं, तो WWE उन्हें अपने साथ जोड़ने का ऑफर दे सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications