WWE सुपरस्टार्स के असली नाम

रैविशिंग रसियन

प्रोफेशनल रेसलिंग कहानी सुनाने जैसी है। लेखक कहानी लिखते हैं और ऐसे कैरक्टर्स बनाते है जो रिंग के अंदर लड़ कर अपना मामला सुलझाते हैं। इन कैरक्टर्स और उनकी असली शख्सियत में मीलों का फर्क हो सकता है। इसके साथ साथ रेसलर्स को अगल नाम भी दिए जाते हैं। इससे वें दुनिया भर में अपने असली नाम के बदले इसी नाम से जाने जाते हैं। इससे दर्शकों के बीच उनके चहिते स्टार्स का असली नाम जाने की जिज्ञासा जाग उठती है। इस लिस्ट में हम इसी जिज्ञासा को पूरा करते हुए कुछ स्टार्स के असली नाम बताएँगे:

#12 लाना और शाशा बैंक्स

लाना: कैथरीन पेरी

WWE अगर लाना को उनके असली नाम से आगे करती तो उनका रैविशिंग रसियन का किरदार फ्लॉप हो जाता। कैथरीन पेरी को रेसलिंग से पहले सीजे पेरी के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन आज लाना प्रसिद्ध हो गयी है और सभी उन्हें इसी नाम से जानते हैं।

शाशा बैंक्स: मर्सिडीज कैस्टनर-वर्नाडो

शाशा बैंक्स

शाशा बैंक्स का असली नाम थोडा अगल है। उनका नाम हॉलीवुड के किसी विलेन के नाम से मेल खाता है। रेसलिंग बिज़नस में केवल मर्सिडीज़ से भी काम चल जाता,लेकिन शाशा बैंक्स अच्छा है।

#11 रुसेव और पेज

रुसेव: मिरोस्लाव बरन्यशेव

द बुल्गारियन ब्रूट

रुसेव कहना फैंस और कमेंटटर्स दोनों के लिए आसान है। वहीँ शायद सब मिरोस्लाव बरन्यशेव न बोल पाएं। अपने करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंने अपने नाम में 'एलेग्जेंडर' भी जोड़ा था, बाद में WWE ने केवल उनका नाम रुसेव रखना ठीक समझा।

पेज: सराय- जेड बेविस

रेस्लिंग बिज़नेस में पेज की शुरुआत काफी जल्दी हुई

टीनएजर होते हुए ही पेज से रेसलिंग करनी शुरू कर दी थी। पेज ने कई मॉनिकर्स के साथ ट्रेनिंग की, उसमे से कई कमाल के थे। पेज का असली नाम सराय है, ये नाम डिवास के लिए अच्छा है। लेकिन फिर भी WWE ने उन्हें नया नाम दिया, वैसे ये नाम भी बुरा नहीं है।

#10 ऐजे स्टाइल्स और अल्बर्टो डेल रियो

ऐजे स्टाइल्स: एलन जोन्स

द फेनोमेनल वन

एजे स्टाइल्स के नाम से वे बहुत प्रसिद्ध थे, इसलिए उन्हें नाम बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ी। ऐजे स्टाइल्स का असली नाम एलन नील जोन्स है।

अल्बर्टो डेल रियो: जोस रोड्रिगेज

मेक्सिको के चैम्प

ऐजे स्टाइल्स की तरह ही अल्बर्टो डेल रियो ने भी WWE में एक बड़े स्टार के रूप में एंट्री ली। मेक्सिको में वें बड़े स्टार थे और उनके परिवार के इतिहास को देखकर ये पता था कि वें WWE में आएंगे। डेल रियो मेक्सिको में मास्क पहन कर रेसलिंग करते थे लेकिन WWE में उन्हें अपना मास्क हटाना पड़ा और उन्हें अल्बर्टो डेल रियो नाम दिया गया।

#9 बिग ई और बिग शो

बिग ई: एटोर इवेन

न्यू डे के बिग ई

न्यू डे का हिस्सा बनकर बिग ई ने मुख्य रोस्टर में अपने पैर जमा लिये हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत बिग ई लोंगस्टोन के नाम से की थी, लेकिन WWE ने उनका नाम केवल बिग ई रखना सही समझा। उनके नाम में ई का अर्थ शायद एटोर है या इवेन। लेकिन बिज़नस के मुख्य रोस्टर में बिग ई के नाम से आगे बढ़ना अजीब है।

बिग शो- पॉल विघ्ट

WWE इतिहास के एक बड़े जाइंट

पिछले एक दशक से बिग शो का असली नाम कई बार सामने आया है। जब भी उनका असली नाम दिखाया जाता तो सब उसका सम्मान करते हैं। वैसे बिग शो और पॉल विघ्ट के नाम में बहुत अंतर है।

#8 ब्रे वायट और ब्रॉक लैसनर

ब्रे वायट: विंधम रोटोंडा

द ईस्टर ऑफ़ वर्ल्डस

ब्रे वायट रोटोंडा फैमिली से आते हैं। रेसलिंग बिज़नस में रोटोंडा फैमिली काफी प्रसिद्ध है और ब्रे से भी ऐसा ही करने की उम्मीद थी। ब्रे वायट का किरदार अपनाते ही उन्होंने शानदार काम किया और चारों तरफ उनकी वाहवाही हुई। इस करैक्टर में वें बहुत लोकप्रिय हुए।

ब्रॉक लैसनर: ब्रॉक लैसनर

कंपनी के सबसे सच्चे रेसलर

रेसलिंग बिज़नस में कामयाब होने के लिए ब्रॉक लैसनर को किसी करैक्टर की जरूत नहीं थी। लैसनर का किरदार उनके नाम की तरह ही है और इसलिए वे कंपनी में एक एहम स्थान रखते हैं। आप ब्रॉक के लिए कोई रेसलिंग नाम सोच सकते हैं।

#7 क्रिस जेरिको और सिज़ेरो

सिजेरो: क्लाउडियो कास्टगनोली

द स्विस सुपरमैन

सोचिये अनाउंसर ने सिजेरो को उनके असली नाम से बुलाया तो कैसा होगा ? मुश्किल है न ? रेसलिंग में अगल नाम रखने का ये एक फायदा है। WWE ने ऐसे नाम चुने जिसका उच्चारण करने में अनाउंसर और दर्शकों को आसानी हो। और इसका फायदा सिजेरो को हुआ।

क्रिस जेरिको: क्रिस्टोफर इरविन

Y2जे बेबी !

क्रिस जेरिको रेसलिंग बिज़नस में काफी समय से हैं। उनसे जुडी एक ग़लतफ़हमी ये है कि उनका असली नाम क्रिस जेरिको है। उनका असली नाम क्रिस्टोफर इरविन है। उनके दोस्त और रिश्तेदार उनका नाम कैसे लेते होंगे ?

#6 डीन एम्ब्रोज़ और केन

डीन एम्ब्रोज़: जोनाथन गुड

द लुनाटिक फ्रिंज

लुनाटिक फ्रिंज का किरदार निभाते हुए अगर डीन एम्ब्रोज़ अपना नाम जोनाथन गुड रखते तो थोडा अजीब लगता। इसलिए इंडिपेंडेंट सर्किट के दौरान उनका नाम जॉन मॅक्सले था। फिर जब वो कंपनी ने आए तब सब उन्हें डीन एम्ब्रोज़ कहकर बुलाने लगे और बाकी सब सब इतिहास है।

केन: ग्लेन जैकब्स

द बिग रेड मशीन

बिग शो की तरह ही कई बार फ़िल्मी करियर के कारण केन का भी नाम दर्शकों के सामने आया है। इसके पहले केन के रेसलिंग के लिए कई नाम थे, लेकिन अंत में उन्होंने केन को चुना। बाकि नामों के मुकाबले ये नाम ज्यादा अच्छा है और उनके व्यक्तित्व पर जजता है।

#5 ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन

ट्रिपल एच: पॉल लेवेस्क

द किंग ऑफ़ किंग्स

ट्रिपल एच के कई नाम है। कभी उन्हें हंटर कभी पॉल कहा जाता है। आजकल तो ज्यादा लोग उन्हें ट्रिपल एच के नाम से नहीं बुलाते। एटिट्यूड एरा में ट्रिपल एच नाम काफी चर्चित था उसके बाद वें कॉर्पोरेट की राह पर आगे बढे और फिर उन्हें पॉल और हंटर का नाम मिला।

रैंडी ऑर्टन: रैंडल ऑर्टन

RKO 1!

रैंडी के बिज़नस में आने से पहले ऑर्टन एक प्रसिद्ध नाम था। रैंडी ने भी ऑर्टन नाम की प्रतिष्ठा बरकार रखी। उनका करियर भी उनके पिता और दादा की तरह ही अच्छा रहा। उनका फिनिशिंग मूव RKO का अर्थ है रैंडल कीथ ऑर्टन।

#4 केविन ओवन्स बनाम रोमन रेन्स

केविन ओवन्स: केविन स्टीन

केविन ओवन्स

जो केविन ओवन्स को उनके इंडिपेंडेंट सर्किट से जानते हैं, उन्हें पता होगा कि वें शुरूआती समय में अपना असली नाम इस्तेमाल करते हैं। ओवन्स ऐसे रेसलर हैं जो अपना नाम बदलने पसंद नहीं करते, लेकिन WWE को उनका 'स्टीन' पसंद नहीं था इसलिए स्टीन की जगह 'ओवन्स' चुना गया। ओवन्स वैसे उनके बेटे का नाम है।

रोमन रेन्स: लेटी एनोई

द सामोन बिग डॉग

रेसलिंग बिज़नस में एनोई फैमिली का बड़ा नाम है। लेकिन रिंग के अंदर वें अपना असली नाम कभी इस्तेमाल नहीं करते और रोमन रेन्स इससे अगल नहीं है। WWE को उनका असली नाम इस्तेमाल करना सही नहीं लगा इसलिए उन्होंने नाम रोमन रेन्स दिया। वैसे ये नाम ज्यादा अच्छा है।

#3 सैथ रॉलिन्स और डॉल्फ़ ज़िगलर

सैथ रॉलिन्स: कोल्बी लोपेज

द आर्किटेक्ट

रिंग में कोल्बी लोपेज कोई बुरा नाम नहीं है, लेकिन सैथ रॉलिन्स ज्यादा अच्छा नाम है। इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने टाइलर ब्लैक के नाम से रेसलिंग की लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा दौर तब आया जब उन्होंने रिंग में सैथ रॉलिन्स का नाम इस्तेमाल किया। फ़िलहाल उनके चाहनेवाले उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

डॉल्फ़ ज़िगलर: निकोलस नीमेथ

द शो ऑफ

स्पिरिट स्क्वाड के साथ डोल्फ़ ने रेसलिंग की शुरुआत की। उनके उस समय निक्की कहा जाता था, ये उनके नाम का एक डेरीवेटिव है। फिर थोडा बदलाव हुआ और उनका नाम डोल्फ़ ज़िगलेर रखा गया और इसका उनका असली नाम से कोई लेना देना नहीं है।

#2 सैमी जेन और जॉन सीना

सैमी जेन: रेमी सेबल

सैमी जाय्न

मुख्य रोस्टर में दोबारा डेब्यू करते हुए सैमी पूरे शो में चमक गए। केविन ओवन्स के साथ उनका पुराना फिउद वापस देखा गया। इसमें आगे क्या होगा सब उसका इंतज़ार कर रहे हैं। जाय्न कनाडा के हैं लेकिन सीरिया से उनका जुड़ाव है और ये उनके असली नाम में दिखता है।

जॉन सीना: जॉन सीना

द फ्रैंचाइज़ी प्लेयर

जॉन सीना उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से है जो रिंग में अपना असली नाम का इस्तेमाल करते है। सीना इतने बड़े स्टार बन गए कि अगर उन्होंने कोई किरदार अपनाया रहता तो उनका असली व्यक्तित्व सबके सामने नहीं आता। सीना की रेसलिंग में विरासत काफी बड़ी है।

#1 स्टिंग और अंडरटेकर

द अंडरटेकर: मार्क कैलावे

द फेनम

WWE में लेजेंड का मतलब है अंडरटेकर। अगर हम कहे की अंडरटेकर का असली नाम मार्क कैलावे है तो भी सभी उन्हें अंडरटेकर ही बुलाएँगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन्होंने अपने करियर से अपने किरदार को यादगार बना दिया है।

स्टिंग: स्टीव बोर्डेन सीनियर

स्टिंग

स्टिंग ने देर से WWE में डेब्यू की लेकिन जब डेब्यू की तो शानदार डेब्यू की। अगर वें अपने असली नाम से रेसलिंग करते तो शायद उनके इतने चाहनेवाले नहीं होते। किरादर से करियर कैसे बदलता है उसका एक अच्छा उदाहरण है स्टिंग। लेखक: रंजीत रविन्द्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी