Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को हाल ही में काफी ज्यादा पुश मिल रहा है। इसी वजह से उन्होंने ना केवल मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट जीता था बल्कि उन्होंने उसी रात इस कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करके SmackDown विमेंस चैंपियनशिप भी जीत ली थी। बाद में रिपोर्ट्स आई हैं कि साशा बैंक्स (Sasha Banks) के जाने की वजह से ही लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को कंपनी पुश दे रही है।10 बार की चैंपियन साशा बैंक्स और उनकी पार्टनर नेओमी WWE के क्रिएटिव प्लान्स से ज्यादा खुश नहीं थीं। इसी वजह से वो Raw के शो के दौरान बिल्डिंग छोड़ कर चली गईं। बाद में WWE ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि, इसके बाद खबर आई कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है लेकिन अभी तक कंपनी ने इसे लेकर भी बयान नहीं दिया है।WWE के लिव मॉर्गन को लेकर प्लान्स सामने आए हैंWrestling Observer Newsletter के डेव मेल्टजर ने लिव मॉर्गन के पुश को लेकर बड़ा बयान दिया है। डेव मेल्टजर के अनुसार साशा बैंक्स और नेओमी के जाने की वजह से जो जगह खाली हुई है, उसे ही पूरा करने के लिए लिव मॉर्गन को चुना गया है। कंपनी को ब्लू ब्रांड के लिए एक टॉप बेबीफेस की जरूरत थी और उन्होंने लिव मॉर्गन को चुना है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा,"लिव मॉर्गन को पुश मिलने के कई कारण हैं, उसका कोई एक कारण नहीं है। साशा बैंक्स और नेओमी का जाना उनमें में एक कारण है। उनके जाने के बाद SmackDown को एक बेबीफेस विमेंस चैंपियन की जरूरत थी और उन्होंने लिव मॉर्गन को चुना।"इसके अलावा उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि लिव मॉर्गन का यह पुश अभी तक सफल भी रहा है क्योंकि फैंस उन्हें पसंद करते हैं और सभी को लगता है कि वो अब पुश के लिए तैयार हैं।WWE on FOX@WWEonFOXDoes @YaOnlyLivvOnce have what it takes to beat @RondaRousey in a straight-up match at #SummerSlam?3064363Does @YaOnlyLivvOnce have what it takes to beat @RondaRousey in a straight-up match at #SummerSlam? https://t.co/IrT7F0xa0Gबता दें कि SummerSlam 2022 में लिव मॉर्गन को अपना टाइटल रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड करना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मुकाबले को बुक करता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।