WrestleMania 34 के बाद ब्रॉक लैसनर का WWE छोड़ने का कारण सामने आया

रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एडिशन में ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर छापी गई हैं। यहां इस बात का खुलासा किया गया है कि रैसलमेनिया 34 के बाद आखिर क्यों WWE को ब्रॉक लैसनर छोड़ देंगे। जब तक ब्रॉक लैसनर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है तब तक वो उन्हें UFC में फाइट करने की अनुमति नहीं दे सकता हैं। WWE में ब्रॉक लैसनर का सिक्का चलता हैं। वो चैंपियन हैं। प्रो फुटबॉल, MMA में UFC हैवीवेट चैंपियनशिप सभी में उन्होंने हिस्सा लिया हैं। UFC में हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं चला हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने कुछ फाइट यहां लड़ी थी। 2011 में उन्होंने MMA छोड़ दी थी और उसके बाद 2012 में उन्होंने WWE में वापसी की। इसके बाद वो पार्ट टाइमर सुपरस्टार बन गए। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। 2016 में UFC में उन्होंने WWE के कॉन्ट्रैक्ट के अंदर एक फाइट लड़ी थी जिसके बाद उऩके ऊपर कुछ आरोप भी लगे थे। इसके बाद से वो वहां नहीं गए। हालांकि उनके ऊपर कई जांच चली। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये बात बताई है कि WWE ये नहीं चाहता कि जब तक वो उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट में है तब तक MMA में कोई फाइट करें। मैल्टजर ने ये भी कहा कि वो ड्रग टेस्ट में फेल हो गए है तो वो क्यों वहां जाकर फाइट कर रहे हैं। हालांकि साल 2016 में एक बार उऩ्हें WWE ने मौका दिया था। लैसनर की इन हरकतों से WWE ब्रांड को भी काफी प्रभाव पड़ता हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि लैसनर सिर्फ वहां अच्छा पैसा मिलने की वजह से लड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो वो कभी MMA में अब फाइट नहीं करते। मैल्टजर ने कहा कि ब्रॉक लैसनर ने UFC में जाने का मन बना लिया हैं। लेकिन WWE बॉस विंस मैकमैहन उनके साथ एक अच्छी डील कर सकते हैं। लैसनर इस समय WWE में जिस पोजिशन पर है वहां से वो विंस मैकमैहन को कह भी नहीं सकते कि उन्हें UFC में जाकर फाइट करनी हैं। ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया 34 में रोमन रेंस के खिलाफा अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। 8 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होगा। रैसलमेनिया 34 के बाद ही लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो रहा हैं। WWE उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे भी बढ़ा सकती हैं। लेकिन फिलहाल ये निर्णय लैसनर के हाथों में ही रहेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications