36 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर जाने वाले WWE दिग्गज Bray Wyatt के निधन के असली कारण का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) के निधन के बाद रेसलिंग जगत हिल गया है। इस खबर को ट्रिपल एच (Triple H) ने ब्रेक किया था। WWE ने भी ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी। अब WWE में सबसे महान रचनात्मक प्रतिभाओं में से एक के निधन के कारण के बारे में कुछ रिपोर्टें हैं, जिन्होंने दुनिया भर के फैंस के दिल और दिमाग को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

Ad

इससे पहले ऐसी कुछ रिपोर्टें थीं कि वायट "जीवन और करियर के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारी" से पीड़ित थे। उस समय बीमारी को लेकर सटीक जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब अधिक विवरण सामने आए हैं।

फाइटफुल के Sean Ross Sapp ने बताया है कि उनके पास यह खुलासा करने की अनुमति है कि वायट को इस साल की शुरुआत में कोविड हुआ था, जिससे उनकी हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ गईं।

Ad

उन्होंने आगे कहा कि उनके ठीक होने की दिशा में पॉजिटिव प्रगति हुई और यहां तक कि WWE में वापसी की भी संभावना भी सामने आई। दुर्भाग्य से स्टार को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

Ad

वायट रेसलिंग जगत का जाना-माना चेहरा थे। WWE में उन्होंने बहुत उपलब्धि हासिल की थी। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। अपने पहले रन में उन्होंने बहुत नाम कमाया। हालांकि दूसरे रन में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। हमेशा उन्होंने अपने कैरेक्टर से सभी को प्रभावित किया। उनके जाने से WWE को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

WWE WrestleMania 39 का हिस्सा नहीं थे ब्रे वायट

वायट को साल 2021 में कंपनी द्वारा रिलीज किया गया था। इस खबर के बाद फैंस गुस्से में आ गए थे। वीकली शोज में भी फैंस ने उनकी वापसी के चैंट्स लगाए थे। पिछले साल Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में उनकी दोबारा WWE में वापसी हुई थी। फैंस ने गजब के अंदाज में उन्हें चीयर किया था। WrestleMania 39 से पहले उनकी दुश्मनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ चल रही थी। शो ऑफ द शोज में दोनों के बीच मैच की पूरी संभावना थी, लेकिन वायट के टीवी से दूर हो जाने के कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications