साल 2021 में अभी तक WWE ने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल दिया। इस लिस्ट में कुछ बड़े दिग्गज भी शामिल रहे। NXT रोस्टर से भी कई सुपरस्टार्स की छुट्टी कर दी गई हैं। WWE ने इस बार NXT के 12 सुपरस्टार्स को निकाल दिया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड के दौरान कई सुपरस्टार्स के नाम सामने आए। PWInsider.com ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इतने सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करने का एक कारण NXT प्रोडक्ट में पूरी तरह बदलाव करना है।WWE ने NXT के 12 सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कियाWWE ने इस बार फैंस को एक और बड़ा झटका दिया। एक दर्जन सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही दिन पहले ब्रे वायट को भी निकाल दिया गया था। WWE द्वारा लिए गए इन फैसलों से कोई भी खुश नजर नहीं आ रहा है। WWE ने इस बार ब्रॉन्सन रीड, बॉबी फिश, टायलर रस्ट, मर्सिडेस मार्टिनेज, लियोन रफ, जायंट जंजीर, जेक एटलस, एरी स्टर्लिंग, कोना रीव्स, स्टीफन स्मिथ, जेचरीह स्मिथ और एशर हेल को रिलीज किया। इन सभी सुपरस्टार्स ने NXT में अभी तक जबरदस्त काम किया था।In all, WWE released-Bobby Fish-Bronson Reed-Jake Atlas-Ari Sterling-Kona Reeves -Leon Ruff-Stephon Smith-Tyler Rust-Zechariah Smith-Asher Hale-Giant Zanjeer-Mercedes Martinez.— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) August 7, 2021NXT के फ्यूचर पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ महीने पहले ही कई NXT सुपरस्टार्स को निकाल दिया गया था और एक बार फिर ये काम किया गया। NXT रोस्टर में जो इस समय एक्टिव रेसलर्स काम कर रहे थे उन्हें भी निकाल दिया गया। ये कहीं ना कहीं बुरी खबर WWE यूनिवर्स के लिए है। रिपोर्ट के अनुसार NXT अब सिफ यंग टैलेंट को रखना चाहता है और इस वजह से भी ये फैसला लिया गया। NXT अब अपना विस्तार नए तरीके और नए लोगो के साथ कर रहा है। शायद अब पुराने रेसलर्स के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाएगा। मेन रोस्टर से भी कई सुपरस्टार्स को निकाल दिया गया है। अगर सुपरस्टार्स को निकाल कर NXT में बदलाव किया जा रहा है तो फिर ये बहुत गलत बात होगी। सोशल मीडिया पर विंस मैकमैहन के इस फैसले से कोई खुश नजर नहीं आ रहा है। WWE के ऊपर कई तरह के कड़े आरोप लगने शुरू हो गए है।