WWE टीवी से पूर्व चैंपियन के बाहर होने का असली कारण आया सामने, मौजूदा रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली खबर

Pankaj
पूर्व WWE चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
पूर्व WWE चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Matt Riddle: पूर्व चैंपियन मैट रिडल (Matt Riddle) पिछले हफ्ते WWE टीवी से बाहर हो गए। रॉ (Raw) में उनके ऊपर अटैक हुआ था। खैर इसके असली कारण का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब वो कुछ महीनों तक रेड ब्रांड में नज़र नहीं आएंगे।

मैट रिडल और केविन ओवेंस का मुकाबला द उसोज़ के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में द उसोज़ ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद रिडल पर द ब्लडलाइन ने अटैक किया। केविन ओवेंस ने उन्हें बचाया। हालांकि रिंगसाइड में सोलो सिकोआ मौजूद थे। ओवेंस के बैकस्टेज जाने के बाद उन्होंने रिडल के ऊपर खतरनाक अटैक किया। उन्होंने रिडल की चेयर से हालत खऱाब कर दी। उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया।

इस खतरनाक अटैक के बाद WWE ने खुद ट्विटर पर बताया कि रिडल इंजरी के कारण छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए है। इसके बाद फैंस निराश नज़र आए।

WWE सुपरस्टार मैट रिडल को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Bodyslam.net की तरफ से अब रिडल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिडल के WWE टीवी से बाहर होने का एक और कारण यहां पर बताया गया है। दरअसल कुछ महीने पहले SummerSlam इवेंट में सैथ रॉलिंस का मुकाबला रिडल के साथ तय किया गया था। हालांकि बाद में इसे रद्द कर Clash at the Castle इवेंट में कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक पहले इस मैच को रद्द करने की वजह रिडल का ड्रग टेस्ट में फेल होना था। रिपोर्ट के मुताबिक उस समय कंपनी ने रिडल से कहा था कि अगर वो दोबारा टेस्ट में फेल हुए तो फिर बाहर भी जाना पड़ सकता है। कुछ समय पहले जैफ हार्डी के साथ ऐसा ही हुआ था। कंपनी ने उन्हें “rehab or fired” स्थिति में डाल दिया था। रिपोर्ट के अनुसार रिडल अब अपने ट्रीटमेंट के लिए तैयार हो गए है और वो जल्द ही एडमिट हो जाएंगे। अब देखना होगा कि रिडल को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications