WWE SummerSlam में बैकी लिंच की सिर्फ 27 सेकंड में जीत की असली वजह सामने आई

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को लेकर बड़ा अपडेट
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को लेकर बड़ा अपडेट

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने सरप्राइज एंट्री की। सबसे खास बात कि बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को सिर्फ 27 सेकंड में हराकर स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप जीत ली। कई दिग्गजों ने बैकी लिंच की इस जीत पर सवाल भी खड़े कर दिए। फैंस दोनों का एक अच्छा मुकाबला देखना चाहते थे। PWInsider की नई रिपोर्ट के अनुसार इतने कम समय में बैकी लिंच की जीत का निर्णय विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने लिया था।

Ad

WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंकाया

विंस मैकमैहन चाहते थे कि बैकी लिंच SummerSlam में आसानी से कम समय में जीत हासिल करें। बैकी लिंच का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं और फैंस उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। विंस मैकमैहन उन्हें और भी ज्यादा तगड़ा इस जीत की वजह से दिखाना चाहते थे।

बियांका ब्लेयर को भी अपनी इस हार पर भरोसा नहीं हुआ था। शो के बाद बियांका ब्लेयर ने कहा कि ये सब बहुत जल्दी हो गया था। बैकी लिंच ने एक साल से ज्यादा समय के बाद रिंग में वापसी की। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बैकी लिंच अभी फुल टाइम रेसलर के रूप में काम नहीं करेंगी। अक्टूबर से वो फिर फुल टाइम एक्टिव रेसलर के रूप में नजर आएंगी।

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार बैकी लिंच अब ब्लू ब्रांड में नजर आएंगी। अगर ऐसा होगा तो फिर बियांका ब्लेयर के साथ ही उनकी राइवलरी सबसे पहले शुरू होगी। बैकी लिंच और बियांका के बीच बहुत जल्द ही फैंस को रीमैच देखने को मिलेगा। अच्छी बात ये है कि बियांका ब्लेयर को अब भी पुश मिलेगा। बैकी लिंच की वापसी के बाद भी बियांका ब्लेयर हमेशा मेन इवेंट सीन में नजर आएंगी।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें आगे बढ़ेंगी। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच भी बात होगी। बैकी लिंच अपनी जीत के बारे में यहां बताएंगी। इस बार लिंच हील रूप में नजर आईं और ब्लू ब्रांड में ये बात पूरी तरह क्लियर हो जाएगी। फैंस बैकी लिंच की वापसी से बहुत खुश नजर आए। अब सभी को ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications