पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन द्वारा WWE छोड़कर AEW में जाने की असली वजह सामने आई?

डेनियल ब्रायन को लेकर बड़ी खबर
डेनियल ब्रायन को लेकर बड़ी खबर

खबरों के अनुसार पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने AEW साइन कर लिया है। कई रिपोर्ट्स में ये बात सौ प्रतिशत सच कही गई है। डेव मैल्टजर ने अब डेनियल ब्रायन का AEW में जाने का असली कारण बताया है। मैल्टजर के अनुसार AEW ने ब्रायन को NJPW में काम करने की अनुमति भी दी है। आपको बता दें कि AEW के NJPW और इम्पैक्ट रेसलिंग के साथ अच्छे संबंध हैं और सुपरस्टार्स इधर-उधर जा सकते हैं।

Ad

डेनियल ब्रायन ने WWE को दिया बड़ा झटका?

दरअसल WWE अभी NJPW के साथ पूरी तरह नहीं जुड़ पाया है और अपने रिश्ते सुधारने में लगा हुआ है। WWE सुपरस्टार्स किसी अन्य प्रमोशंस में नहीं जा सकते हैं। AEW ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि सुपरस्टार्स NJPW और इम्पैक्ट रेसलिंग में जा सकते हैं। ब्रायन पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें NJPW में काम करना है। इस वजह से ब्रायन ने AEW साइन किया।

BodySlam.net ने सबसे पहले ब्रायन की इस खबर का खुलासा किया। ब्रायन WWE में कई सालों से काम कर रहे हैं। दिग्गजों की लिस्ट में ब्रायन का नाम सबसे ऊपर आता हैं। अगर ब्रायन AEW में एक्शन में नजर आएंगे तो इससे कंपनी को फायदा होगा। WWE में क्रिएटिव कंट्रोल ब्रायन के हाथ में नहीं था। AEW में ब्रायन के हाथ में क्रिएटिव कंट्रोल आ जाएगा और वो अपने हिसाब से काम कर सकते हैं।

BodySlam.net ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्रायन अब कम शेड्यल के अनुसार अपनी मर्जी से काम करना चाहते हैं। अगर कम शेड्यूल के अनुसार ब्रायन WWE में काम करेंगे तो उन्हें कम पैसा दिया जाएगा लेकिन AEW में ऐसा नहीं होगा। इन कई वजहों से ब्रायन अब AEW में एंट्री करेंगे।

ब्रायन का AEW में जाना WWE के लिए बड़ा झटका होगा। ब्रायन ने अपने प्रदर्शन से WWE को काफी फायदा हमेशा पहुंचाया। पिछले तीन सालों में उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। कुछ महीने पहले Smackdown में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच डेनियल ब्रायन का हुआ था। इसके बाद वो WWE टीवी में नजर नहीं आए। बाद में खबर आई कि ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications