WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) इस समय चर्चा का विषय बने हुए है। AEW में जल्द ही उनका डेब्यू होगा और कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ गई है। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर अब मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार AEW में डेब्यू के लिए डेनियल ब्रायन तैयार है। हालांकि इस चीज में थोड़ा टाइम भी लग सकता है। पूर्व WWE चैंपियन ब्रायन अप्रैल के महीने से रिंग में नजर नहीं आए है।WWE के बाद अब AEW में नजर आएंगे डेनियल ब्रायन?5 सितंबर को AEW के All Out पीपीवी में डेनियल ब्रायन डेब्यू कर सकते हैं। ये खबर लगभग अब पक्की लग रही है। इसके अलावा 22 सितंबर को AEW ग्रैंड स्लैम भी होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यहां भी ब्रायन नजर आ सकते हैं। ये दोनों AEW के बहुत महत्वपूर्ण पीपीवी है। ग्रैंड स्लैम पीपीवी का आयोजन न्यूयॉर्क में होगा और वहां कोविड के केस बढ़ रहे हैं। इस वजह से शायद अब 5 सितंबर को ही ब्रायन AEW में नजर आएंगे। वैसे जब भी AEW में डेब्यू डेनियल ब्रायन करेंगे उन्हें फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिलेगा। सीएम पंक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। Bodyslam.net ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर पर मुहर लगा दी कि 5 सितंबर को ही AEW में ब्रायन अपना डेब्यू करेंगे। ब्रायन एल्वारेज ने भी इसके बाद ये खबर फैंस को बताई।पिछले हफ्ते AEW के एपिसोड में सीएम पंक ने भी डेनियल ब्रायन की वापसी टीज कर दी। यानी ये बात अब पक्की हो गई है कि ब्रायन AEW में ही जाएंगे। अप्रैल के बाद से WWE रिंग में वो नजर नहीं आए। बाद में पता चला कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। डेनियल ब्रायन अब पार्ट टाइमर के रूप में काम करना चाहते हैं। इसके अलावा जापान में जाकर भी वो लड़ना चाहते हैं। ये सब WWE में रहकर नहीं हो सकता है। AEW में जाने का मुख्य कारण भी डेनियल ब्रायन का ये ही है। खैर अब कुछ ही दिन का इंतजार फैंस को करना पड़ेगा। देखना होगा कि AEW के आने वाले पीपीवी में ब्रायन डेब्यू करेंगे या नहीं।September 6, 2021 Observer Newsletter: All Out preview, more on NXT changes https://t.co/Jk0eYTnU5S pic.twitter.com/lPebmz4mwu— Wrestling Observer (@WONF4W) September 3, 2021