जो फैंस हर हफ्ते रॉ देखते हैं, उन्हें इस बार की रॉ में एक चीज़ नहीं दिखी और सुनाई दी होगी। वो हैं WWE रॉ की फेमस रिंग अनाउंसर जोजो। हमेशा रॉ में आकर सभी मैचों को अनाउंस करने वाली WWE अनाउंसर जोजो शो से गायब रहीं। जोजो की गैरमौजूदगी में रॉ में मैच अनाउंस की भूमिका माइक रोम ने निभाई। जोजो द्वारा रॉ से गायब रहने की बड़ी अहम वजह सामने आई है। WrestlingInc की रिपोर्ट के मुताबिक, जोजो की आधिकारिक फैन साइट पर खबर आई है कि उनकी बहन 'जीजी' की मौत हो गई है। जोजो के फैनसाइट के ट्विटर हैंडल ने इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा हुआ था, "जोजो बॉस्टन में होने वाली रॉ का हिस्सा नहीं होंगी। उन्हें बॉस्टन से घर भेज दिया गया है क्योंकि उनकी बहन जीजी का निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं जोजो और उनके परिवार के साथ हैं।" JoJo will not be working tonight's episode of #RAW. You're all in our thoughts @ItsJoseann ❤️ pic.twitter.com/6Op465uwzi — JoJo-Offerman.com (@JoJoOffermanCom) August 14, 2017 जोजो का असली नाम जोज़ेन एलैक्सी ऑफरमैन है। 23 साल की जोजो को WWE द्वारा साल 2013 में साइन किया था, वो टोटल डीवाज़ का हिस्सा बनीं थीं। जोजो ऑफरमैन ने 26 जून 2013 को WWE मेन इवेंट में मेन रोस्टर में डैब्यू किया। 26 अगस्त को रॉ में नटालिया और ब्री बैला के बीच हुए मैच के लिए जोजो स्पेशल रिंग अनाउंसर थीं। उन्होंने रॉ में अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को लड़ा। जोजो ने नटालिया और ईव मैरी के साथ टीम बनाकर एलिसा फॉक्स रोज़ा मेंडेस और अकसाना को हराया। हालांकि इस दौरान उन्हें टैग नहीं मिला।