कलिस्टो के WWE क्रूजरवेट चैंपियन बनने की बड़ी वजह का खुलासा

इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट मैच में WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए एंजो का सामना कलिस्टो के साथ एक लम्बरजैक मैच में हुआ। सभी को चौंकाते हुए कलिस्टो ने एंजो को हराया और नए क्रूजरवेट चैंपियन बने। No DQ की रिपोर्ट के मुताबिक, कलिस्टो को क्रूजरवेट चैंपियन बनाने की वजह सामने आई है। उनके मुताबिक एडी गुरैरो का सम्मान करने के लिए उन्हें चैंपियन बनाया गया है। कलिस्टो द्वारा गए गए ट्वीट से भी इसी बात का अंदाजा लगता है। दरअसल आज स्वर्गीय रैसलर एडी गुरैरो का 50वां जन्मदिन है। दिल का दौरान पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए WWE ने कलिस्टो को चैंपियन बनाया है। मैच से पहले भी बैकस्टेज इंटरव्यू के दौरान कलिस्टो ने एडी गुरैरो का नाम लिया था। पहले कलिस्टो का सामना नेविल करने वाले थे, लेकिन ये संभव नहीं हो पाय।

Ad

आपको बता दें कि एंजो अमोरे ने नो मर्सी पीपीवी में नेविल को हराकर WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप अपने नाम किया। एंजो के चैंपियन बनने के बाद पहली बार हुआ कि क्रूजरवेट डिवीजन ने रॉ के मेन इवेंट में जगह बनाई। लगातार 3 हफ्तों से मेन इवेंट में क्रूजरवेट डिवीजन के मैच और सैगमेंट हो रहे हैं। पूरे क्रूजरवेट डिवीजन ने एंजो अमोरे की नो मर्सी के बाद बुरी तरह से पिटाई की थी। एंजो ने पहले ही कर्ट एंगल से बात कर ये शर्त रख दी थी कि अगर किसी भी सुपरस्टार ने उन्हें हाथ ही लगाया तो उनके चैंपियनशिप मैच का मौका छीन लिया जाएगा। इस शर्त की वजह से ही WWE कलिस्टो क्रूजरवेट डिवीजन में लेकर आई। आज रॉ के मेन इवेंट में हुए लम्बरजैक मैच में कलिस्टो ने एंजो पर अपना फिनिशर मारकर जीत हासिल की और नए चैंपियन बने। भले ही कुछ भी हो, लेकिन एंजो से इतनी जल्दी टाइटल छीनने का कोई मतलब नहीं बनता।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications