WWE में बहुत जल्द Sami Zayn और Kevin Owens के अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप हारने की संभावित वजह आई सामने

Pankaj
अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस को लेकर बड़ी खबर
अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस को लेकर बड़ी खबर

Sami Zayn: WWE Night of Champions का आयोजन अगले महीने 27 मई को होगा। इस इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के लिए समस्या नज़र आ रही है। ये दोनों अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप इससे पहले हार सकते हैं।

इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में होगा। WWE ने इस बार King and Queen of the Ring इवेंट के नाम में बदलाव किया है। अब इसे Night of Champions नाम से जाना जाएगा। इस शो में कुछ शानदार मुकाबले होंगे। इसके अलावा कुछ टाइटल्स भी डिफेंड किए जाएंगे।

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के लिए यहां एक बड़ा मुद्दा सामने आ रहा है। ये दोनों सऊदी अरब में परफॉर्म नहीं करते हैं। सीरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण सैमी ज़ेन को सऊदी अरब में एंट्री नहीं मिल पाती है। उनके सपोर्ट में हमेशा केविन भी रहते हैं और वो भी वहां पर नहीं जाते हैं।

Night of Champions में साल 2007 के बाद से हमेशा टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की गई है। इसका मतलब साफ है कि सैमी और केविन जल्द ही टाइटल हार सकते हैं। WWE Backlash में द उसोज़ फिर से चैंपियंस बन सकते हैं। अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा क्या बड़ा कदम उठाया जाएगा।

WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को मिली थी जीत

WrestleMania 39 में केविन और सैमी ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपिनयशिप जीती थी। हालांकि इसके बाद से अभी तक दोनों को हार का सामना करना पड़ा है। जे उसो ने सिंगल्स मैच में सैमी को हराया। इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने केविन ओवेंस को हराया था। इन दोनों की हार से फैंस भी गुस्से में दिखाई दिए थे। खैर टैग टीम चैंपियनशिप के लिए कंपनी ने कुछ ना कुछ शानदार प्लान जरूर बनाया होगा। बहुत जल्द इसका खुलासा हो जाएगा। केविन और सैमी का साथ मैट रिडल इस समय दे रहे हैं। पिछले हफ्ते Raw में उन्होंने वापसी की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links