"अगर रोमन रेंस दोबारा शील्ड में शामिल होंगे तो WWE में उनका करियर खत्म हो सकता है"

रॉ में डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस धीरे-धीरे एक साथ हो रहे है। यानि की शील्ड का एक बार फिर रीयूनियन हो रहा है। इस समय ये दोनों रॉ टैग टीम में छा रहे है। समरस्लैम में शेमस और सिजेरो के साथ इनका मैच भी है। उधर शील्ड के तीसरे सदस्य रोमन रेंस का ध्यान सबसे बड़े पीपीवी में पहली बार यूनिवर्सल टाइटल जीतने पर है। पीटर रोजेनबर्ग, कोरी ग्रेव्स और जेबीएल ने ब्रिंग इट टू द टेबल में काफी सारी बातों पर चर्चा की। उसमें सबसे ज्यादा उन्होंने शील्ड को लेकर चर्चा की। इनका कहना था की हो सकता है की अब जल्द ही ये तीनों फिर से एक साथ आ जाए और इसका नतीजा भी WWE यूनिवर्स को अच्छा नहीं मिलेगा। शील्ड के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है की इनका पतन कैसे हुआ था। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को पीछे से चीयर मारकर दोस्ती तोड़ दी थी। इसके बाद ये तीनों अलग-अलग आज तक WWE में रहे। इसके बाद सैथ रॉलिंस WWE चैंपियन भी बने। डीन एंब्रोज और रोमन रेंस ने भी अपने आप को काफी सााबित किया है। खासतौर पर रोमन रेंस अब कंपनी के बेबीफेस है। रॉ में अब सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने टैग टीम बना ली है तो वहीं रोमन रेंस समरस्लैम में फैटल 4 वे मैच में ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन स्ट्रोमैन और समोआ जो का सामना करेंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

इस गंभीर विषय पर जेबीएल का कहना था की, इनका रीयूनियन करना इस समय WWE के लिए पॉजिटिव नहीं है। रोमन रेंस को सभी लोग प्यार करते है। लेकिन ऐसा करने से उनकी प्रसिद्धि कम हो जाएगी। और वो फिर बिक नहीं पाएंगे। हो सकता है की उनका करियर भी नीचे गिर जाए। कोरी ग्रेव्स ने भी कहा WWE यूनिवर्स अभी ऐसा नहीं करेगा। क्योंकि रोमन रेंस को इससे काफी दिक्कत हो सकती है। WWE और विंस मैकमैहन इस समय रोमन रेंस की स्टोरीलाइन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहता है। WWE को अभी सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के बारे में ज्यादा सोचना है। खासतौर पर समरस्लैम के बाद इन्हेें कैसी स्टोरीलाइन मिलेगी वो देखने लायक होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications