Sheamus: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते शेमस (Sheamus) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच सिंगल्स मैच हुआ। इस मैच में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की मदद से जीत दर्ज करने के बाद सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर द केल्टिक वॉरियर पर स्टील चेयर्स से खतरनाक अटैक कर दिया था।इस हमले के कारण शेमस को कोहनी के करीब हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। खैर स्टोरीलाइन के अनुसार अब शेमस ब्रेक पर चले गए हैं, वहीं PWInsider ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि उन्होंने इसलिए ब्रेक लिया है क्योंकि वो इस हफ्ते न्यूयॉर्क में शादी करने वाले हैं। आपको याद दिला दें कि उन्होंने जुलाई 2021 में इसाबैला रेविला से सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postइस इवेंट में ये भी कहा गया कि यूरोप में होने वाले कुछ लाइव इवेंट्स में ड्रू मैकइंटायर परफॉर्म नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने रियल लाइफ फ्रेंड, शेमस के साथ हैं। ऐसी खबरें हैं कि शेमस और मैकइंटायर इस हफ्ते SmackDown को भी मिस करने वाले हैं।WWE SmackDown में अटैक करने के बाद सोलो सिकोआ ने शेमस को संदेश भेजापिछले हफ्ते SmackDown में शेमस की पीट-पीटकर बुरी हालत करने के बाद सोलो सिकोआ ने उनके लिए खास संदेश भेजा है। उन्होंने उस अटैकिंग सैगमेंट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए द केल्टिक वॉरियर पर तंज़ कसा।"अटैक के बाद अटैक, फिर द्बारा अटैक। यहां हमारा राज है।"Solo@WWESoloSikoaBanger.After banger.After banger.After banger.After banger.We the ones.🩸7800745Banger.After banger.After banger.After banger.After banger.We the ones.🩸 https://t.co/BN0POwenVnशेमस इस समय द ब्रॉलिंग ब्रुट्स नाम के फैक्शन का हिस्सा हैं, जिसमें बुच और रिज हॉलैंड भी शामिल हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो द ब्लडलाइन का खात्मा करने वाले हैं, लेकिन सिकोआ के खिलाफ हार से फिलहाल उनके प्लान धरे के धरे रह गए हैं। मगर उम्मीद की जा रही है कि शेमस के वापस आने के बाद WWE Survivor Series 2022 के लिए ब्रॉलिंग ब्रुट्स और द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।