SmackDown Live में स्टेफनी मैकमैहन के आने की वजह सामने आई

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में केविन ओवंस और विंस मैकमैहन का शानदार सैगमेंट हुआ था। इसके बाद अब शेन मैकमैहन और केविन ओवंस का मैच अब हैल इन ए सैल के लिए पक्का कर दिया गया है। इस सैगमेंट के अब कई एंगल सामने आ रहे है। सैगमेंट के अंत में विेंस मैकमैहन को संभालने उनकी बेटी स्टेफनी मैकमैहन भी पहुंच गई थी। रैसलिंग ऑबर्ज्वर रेडियो ने इस बात का अब खुलासा किया है कि क्यों WWE स्टेफनी मैकमैहन को वहां चाहता था। वैसे केविन ओवंस जो चाहते थे वो ही हुआ। उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस जो चाहते थे वो ही हुआ। लेकिन हालांकि उन्होंने कुछ ज्यादा ही कर दिया लेकिन सब कुछ उनके मुताबिक हुआ। केविन ओवंस ने जब विंस मैकमैहन को मारा तो उनका खून भी निकला। इसके बाद जब विंस मैकमैहन लड़खड़ा के बाहर आए और रैंप पर केविन ओवंस जा रहे थे तो स्टेफनी मैकमैहन भी आ गई। काफी लंबे वक्त के बाद वो टेलीविजन पर दिखाई दी। कई लोगों का ये मानना है कि स्टेफनी मैकमैहन 30 मिनट पहले से वहां मौजूद थी। क्योंकि इसके बाद मे यंग क्लासिक का फाइनल होना था। वो ट्राफी सेशन में शामिल होने वाली थी। लेकिन वो जल्दी ही सभी के सामने आ गई। रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने कहा है कि, WWE चाहता था कि स्टेफनी मैकमैहन सफेद तौलिया ले जाकर विंस मैकमैहन के सिर से निकल रहे खून को साफ करें लेकिन वो ये भी चाहते थे कि वो तौलिये को वो टीवी पर भी दिखाना चाहते थे। उन्होंने तौलिए के लिए भी कहा लेकिन वो प्लान के हिसाब से बिल्कुल भी नहीं गया। जो असली में प्लान किया गया था वैसा नहीं हो पाया। डेव मैल्टजर ने ये भी कहा कि विंस मैकमैहन ने खुद अपनी स्कीन को ढक लिया गया था। केविन ओवंस और शेन मैकमैहन का मुकाबला हैल इन ए सैल में होगा। शेन मैकमैहन अपने पिता का बदला जरूर लेना चाहिए। ये मैच काफी शानदार रहेगा। और इस मैच के बाद केविन ओवंस सबसे शानदार और बड़े सुपरस्टार बन के निकल सकते है।.