WWE द्वारा ड्राफ्ट की जगह सुपरस्टार शेकअप शब्द इस्तेमाल करने की वजह सामने आई

Wrestling Observer Radio के अनुसार, पिछले हफ्ते जो सुपस्टार शेकअप नाम प्रयोग किया गया था, वो इसलिए किया गया था क्योंकि WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ड्राफ्ट शब्द को पसंद नहीं करते है। यहीं वजह थी कि इसका नाम बदलकर सुपरस्टार शेकअप कहा गया। पिछले हफ्ते WWE ने रॉ और स्मैकडाउन में सुपरस्टार शेकअप किया। यहां पर कई सुपरस्टार का ब्रांड बदला गया। रॉ सुपरस्टार जैसे केविन ओवंस, सैमी जेन, शार्लेट, जिंदर महल और द शाइनिंग स्टार को स्मैकडाउन में डाला गया। वहीं स्मैकडाउन के कई सुपरस्टार जैसे द मिज, डीन एंब्रोज, अपोलो क्रूज, कलिस्टो, ब्रे वायट को रॉ में शिफ्ट किया गया है। विंस मैकमैहन की हमेशा आदत रही है की वो चीजों को बदलते रहते है। क्योंकि पुराने वक्त के कुछ शब्द उन्हें पसंद नहीं आते है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। उन्होंने ऑन स्क्रीन साइट्रस बॉउल के नाम को बदलकर कैंपिंग वर्ल्ड स्टेडियम रख दिया। तब से ये ही यहां प्रयोग किया जाता है। विंस मैकमैहन ड्राफ्ट शब्द से नफरत करते है। उन्होंंने WWE के शब्दकोश से इस नाम को ही हटा दिया है। अब इसकी जगह उन्होंने सुपरस्टार शेकअप नाम लिया। इस बार मंडे नाइट रॉ में WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने खुद आकर इस बात का ऐलान किया था कि इस रॉ और स्मैकडाउन में सुपरस्टार शेक अप होगा, जिसमें कुछ सुपरस्टार्स के रोस्टर को बदला जाएगा। उसी तर्ज पर पिछले हफ्ते कई सुपरस्टार्स का ब्रांड बदला गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications