विंस मैकमैहन का खुद WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होने का असली कारण सामने आया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बहुत बड़ा बयान सामने आया
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बहुत बड़ा बयान सामने आया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। WWE में कई दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। विंस मैकमैहन खुद हॉल ऑफ फेम में अभी तक शामिल नहीं हुए है। इस बात का जवाब आजतक किसी को नहीं मिला। पूर्व WWE दिग्गज जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने विंस मैकमैहन के हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होने का कारण इस बार बताया।

पूर्व WWE दिग्गज जिम कॉर्नेट ने विंस मैकमैहन को लेकर दी प्रतिक्रिया

Jim Cornette's Drive Thru show में बात करते हुए जिम कॉर्नेट ने विंस मैकमैहन को लेकर अपनी बात रखी। जिम कॉर्नेट ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

जब तक विंस मैकमैहन काम कर रहे हैं तब तक वो हॉल ऑफ फेम में नहीं जाएंगे। विंस मैकमैहन अपने आप को सबसे ऊपर मानते हैं। विंस की कोई बात नहीं सुनता है तो उसके साथ बुरा होता है। वो किसी और को धन्यवाद नहीं कहना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विंस को काफी अहंकार अपने ऊपर है। इस वजह से वो हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि वो एक बार अपना इगो छोड़ दें लेकिन ऐसा नहीं होगा।

youtube-cover

जिम कॉर्नेट ने इस बार विंस मैकमैहन को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है। WWE के सभी रेसलर्स चाहते हैं कि एक दिन उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि ये उपलब्धि हर किसी को नहीं मिलती है। कुछ ही सुपरस्टार्स हैं जो इस मुकाम पर पहुंच पाएंगे। WWE का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में विंस मैकमैहन का नाम आता है। विंस खुद हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं है।

WWE में अभी भी विंस मैकमैहन का अंतिम फैसला रहता है। बैकस्टेज वो हमेशा मौजूद रहते हैं। विंस मैकमैहन के निर्णय हमेशा चौंकाने वाले रहते हैं। कई दिग्गज विंस के निर्णयों पर आपत्ति जता चुके हैं। विंस मैकमैहन को किसी के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विंस जो चाहते हैं वहीं चीज़ करते हैं और ऐसा बहुत बार देखा गया है। खैर फैंस तो जरूर चाहेंगे कि विंस मैकमैहन को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment