रोमन रेंस के लिए WWE द्वारा अपनी रणनीति ना बदलने की वजह सामने आई

रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने इस बारे में बताया कि WWE रोमन रेंस के लिए आखिर अपनी एक रणनीति के साथ फैंस को पीछे छोड़ते हुए क्यों आगे बढ़ रहा है। जबकि कोई भी प्लान काम नहीं कर रहा है फिर भी WWE अपनी रणनीति पर कायम हैं। शील्ड के टूटने के बाद सब अलग हो गए थे। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज को धोखा दिया था। इसके बाद ये निर्णय लिया गया कि अब रोमन रेंस ब्रांड के अगले बड़े फेस होंगे। लेकिन इस बात से कई फैेंस नाराज भी थे। 2014 रॉयल रंबल में डेनियल ब्रायन सबसे आगे थे लेकिन रोमन रेंस की जीत हो गई थी। WWE यूनिवर्स चाहता था कि डेनियल ब्रायन विजेता बने लेकिन बन रोमन रेंस गए। पिछले तीन साल में फैंस ने कई बार रोमन रेंस के खिलाफ बहुत कुछ कहा है। लेकिन WWE अपने निर्णय पर कायम है। रैसलमेनिया 34 में रोमन रेंस टॉप गाय के तौर पर सामने आऩे वाले थे लेकिन सभी को चौंकाते हुए लैसनर ने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। रोमन रेंस के लिए जो भी रणनीति WWE ने बनाई है वो काम नहीं कर रही है। लगातार रोमन रेंस को फैंस द्वारा बू का सामना करना पड़ता है। रैसलमेनिया के पहले भी ये ही हाल था और अब भी ये ही हाल है। फैंस के सामने रोमन रेंस को प्रस्तुत करने का कोई तरीका समझ नहीं आ रहा है। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया कि,"ये लोग स्टोरी बताना चाहते है लेकिन इसमें भरोसा नहीं हो रहा है क्योंकि कई महीनों से ये चल रहा है। अभी भी ये ही हाल है कि फिर से कि स्टोरी बताई जा रही है कि रोमन रेंस को चैंपियन क्यों नहीं बनाया जा रहा है, कोई समझ नहीं रहा है। लगातार इस बारे में विचार किया जा रहा है कि आखिर रोमन रेंस को फैंस चीयर कैसे करें। कई चीजें इसके लिए कर दी गई है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। लैसनर के फेवर में बात जाती है तो फिर भी ये काम नहीं कर रहा है। कोई भी अच्छा आइडिया देने में कामयाब नहीं हो रहा है कि क्या करना चाहिए, इसलिए WWE अपनी पुरानी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा हैं"।

फिर से उम्मीद ये जाग रही है कि एक बार और रोमन रेंस को यूनिवर्सल टाइटल के लिए मौका मिलेगा। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में कंट्रोवर्सी के साथ मैच खत्म हुआ था। शायद इसी वजह से उन्हें मौका दिया जाए।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications