WWE सुपरस्टार्स की एंट्री पर फायर वर्क्स का ना इस्तेमाल करने का कारण सामने आया

Ankit

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि WWE अब अपने सुपरस्टार्स की एंट्री पर फायर वर्क्स ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहा है। रैसलिंग ऑर्ब्जवर के मुताबिक WWE कॉस्ट कटिंग के कारण अब इसको इस्तेमाल नहीं कर रहा है। ये पहली बार नहीं है जब WWE कॉस्ट कटिंग कर रहा है, इससे पहले भी PG-Era में कंपनी ने ये फैसला लिया था। अब कंपनी थोड़ा अलग और साधारण एंट्री सुपरस्टार्स की रखना पसंद कर रही हैं। फैंस ने ये नजारा कुछ पीपीवी में भी देखा है। यहीं नजारा अब रॉ और स्मैकडाउन में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि पहले ऐसा नहीं हुआ करता था लेकिन 2016 में ब्रांड अलग होने के बाद ये किया गया। डेव मेल्टडर की रिपोर्ट के अनुसार WWE अब इस फैसले पर लंबा चलने वाला है और अब फायर वर्क्स को ज्यादा नहीं इस्तेमाल करेगा। मेल्टजर के मुताबिक कंपनी को लगता है कि अब ये चीजें सुपरस्टार्स की एंट्री के लिए ज्यादा कामयाब और जरुरी नहीं है। कुछ दिन पहले हुए ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉक लैसनर की एंट्री में फायर वर्क्स नहीं देखने को मिले थे। ब्रॉक की एंट्री में फायर वर्क्स की कमी होना सभी को हैरान कर रहा था। खैर, कुछ फैंस मानते ही की बिना फायर वर्क्स के सुपरस्टार्स की एंट्री बेकार लग रही है, जो पैना पन पहले एंट्री में दिखाई देता था नो अब नहीं दिखा रहा है, कुछ का मानना है कि कंपनी को कम से कम पीपीवी में तो इसका ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें की ब्रॉक लैसनर, केन, शॉन माइकल्स, डी जनरेशन एक्स इन सब पर फायर वर्क्स का ज्यादा प्रयोग होता था। आपको याद होगा जब गोल्डबर्ग एंट्री करते थे तो कैसे उनके ऊपर फायर वर्क्स आते थे, वहीं केन की एंट्री को कई भी नहीं भूल सकता है। वहीं शॉन माइकल्स भी अपनी एंट्री में इसका प्रयोग करते थे। आपको इस वीडियो में कुछ एंट्री के दौरान फायर वर्क्स देखने को मिल जाएंगे।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications