WWE द्वारा द फीन्ड 'ब्रे वायट' को कंपनी से निकाले जाने का असली कारण सामने आया

ब्रे वायट को WWE ने रिलीज क्यों किया?
ब्रे वायट को WWE ने रिलीज क्यों किया?

ब्रे वायट को WWE ने रिलीज कर एक बार फिर सभी को चौंका दिया। WWE टैलेंट रिलेशन एग्ज़ीक्यूटिव जॉन लॉरीनेटिस ने बताया कि बजट में कमी के कारण ब्रे वायट को रिलीज किया गया है। पिछले कुछ महीनों में WWE ने बहुत रेसलर्स को बजट के कारण कंपनी से निकाल दिया। इस लिस्ट में कई बड़े दिग्गज शामिल रहे और अब ब्रे वायट भी शामिल हो गए है।

WWE ने ब्रे वायट को कंपनी से निकाल कर फैंस को दिया झटका

WWE द्वारा ब्रे वायट के लिए इतना बड़ा कदम उठाना किसी को समझ नहीं आ रहा है। इससे पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलिस्टर ब्लैक को रिलीज किया गया था। इसके बाद बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने WWE के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए। ब्रे वायट मौजूदा रोस्टर में सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते थे। फैंस अब WWE रिंग में उन्हें नहीं देख पाएंगे।

चार महीने से WWE टीवी पर ब्रे वायट नजर नहीं आए। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में ब्रे वायट की वापसी होने वाली थी। कुछ WWE शोज के लिए उन्हें बुक किया गया था। WrestleMania 37 के बाद हुई Raw में ब्रे वायट नजर आए थे और इससे पहले मेगा इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने उन्हें हराया था।

साल 2020 में ब्रे वायट ने अपने कैरेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव किया था। द फीन्ड कैरेक्टर से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। पिछले साल के अंत से उनका पुश बंद कर दिया गया। अभी तक इस चीज का कारण कभी सामने नहीं आया। ब्रे वायट पिछले साल से ही रैंडी ऑर्टन के साथ राइवलरी में शामिल थे। काफी लंबी राइवलरी रैंडी ऑर्टन के साथ रही। इसके बाद वो किसी भी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं हुए।

वैसे ब्रे वायट अब कुछ समय बाद AEW में नजर आ सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद टोनी खान जरूर खुश हुए होंगे क्योंकि उन्हें पता है ब्रे वायट उनके लिए क्या कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी ब्रे वायट के रिलीज की खबर सुनकर फैंस ने नाराजगी जताई। सभी को लगा कि अब ब्रे वायट रिंग में वापसी करेंगे क्योंकि खुद उन्होंने इस चीज को टीज किया था।

हाल ही में WWE ने अपने रेवेन्यू को फैंस के सामने साझा किया। इस साल अभी तक कंपनी ने काफी पैसा कमाया और बहुत फायदा भी हुआ। इसके बाद भी WWE बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर रहा है। ये चीज किसी को समझ नहीं आ रही है कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है।

Quick Links