WWE द्वारा 29 साल के रेसलर को अचानक निकाले जाने का अजीबोगरीब कारण आया सामने, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

WWE ने पिछले हफ्ते कुछ सुपरस्टार्स को दिखाया बाहर का रास्ता
WWE ने पिछले हफ्ते कुछ सुपरस्टार्स को दिखाया बाहर का रास्ता

Von Wagner: पिछला वीकेंड WWE यूनिवर्स के लिए चौंकाने वाला रहा। WWE ने बड़ा फैसला लेते हुए कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। बताया जा रहा है कि कंपनी के पास इन स्टार्स के लिए आगे कोई प्लान नहीं था।

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वॉन वैग्नर को भी कंपनी ने पिछले हफ्ते निकाल दिया था। वॉन को मेन रोस्टार का सुपरस्टार माना रहा था। अभी सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर उन्हें क्यों रिलीज कर दिया गया।

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वॉन का रिलीज इस बात पर आधारित था कि NXT में होने के बावजूद Raw और SmackDown में उनका प्रयोग नहीं किया गया। आपको बता दें सेकेंड जनरेशन के सुपरस्टार को पिछले साल ड्राफ्ट में फ्री एजेंट के रूप में रखा गया था। इसके बावजूद वो NXT में आए और उन्होंने प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार,

वॉन वैग्नर मेन रोस्टर में काम नहीं कर रहे थे। वो NXT में काम कर रहे थे। एक तरह से वो ज़ियोन क्विन की तरह हैं। ये दोनों मेन रोस्टर रेसलर थे। वॉन का मेन रोस्टर में प्रयोग नहीं किया जा रहा था। शायद इस वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया।

WWE ने वॉन वैग्नर को कंपनी से निकाल कर दिया झटका

पूर्व WWE स्टार वेन ब्लूम के बेटे वॉन वैग्नर हैं। उन्हें WWE का फ्यूचर माना जा रहा था। उन्हें भी इस बिजनेस में आगे बढ़ने की बहुत उम्मीदें थी। पहले भी कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंंपनी द्वारा वॉन को पुश दिया जाएगा और एक दिन वो WrestleMania के मेन इवेंट में नज़र आएंगे। 29 साल के वॉन का रेसलिंग में करियर जरूर आगे अच्छा रहेगा। वो किसी अन्य कंपनी में जाकर भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में WWE ने कई सुपरस्टार्स रिलीज किए। इनमें से कुछ स्टार्स ने वापसी भी की। आगे आने वाले समय में वॉन के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। वो भी WWE में वापसी कर अपना जलवा दिखा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को भी अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now