WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में लगभग सभी फैंस उम्मीद कर रहे थे कि द रॉक (The Rock) की एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) गोल्डन ऐग के साथ यहां दिखे। विंस मैकमैहन ने ही ये अजीब ऐग की स्टोरीलाइन शुरू की। हालांकि रेड ब्रांड में इसका अंत जरूर हो गया। WWE द्वारा इस ऐग की स्टोरीलाइन को शुरू करने की वजह भी सामने आ गई है।WWE द्वारा शुरू की गई इस स्टोरीलाइन का अंत Raw में हो गयाWWE Survivor Series के बैकस्टेज में इस बार विंस मैकमैहन Cleopatra's Golden ऐग के साथ नजर आए। द रॉक ने इस ऐग को विंस मैकमैहन को गिफ्ट दिया था। विंस मैकमैहन ने ही रोमन रेंस को बताया कि इस ऐग की कीमत 100 मिलियन डॉलर है। यहां तक सब कुछ सही चल रहा था। फैंस को लगा कि शायद द रॉक अंत में एंट्री करेंगे। शो के बीच में ये ऐग चोरी हो गया था और यहां से रेड ब्रांड के लिए इस स्टोरीलाइन को शुरू कर दिया गया। विंस मैकमैहन ने WWE ऑफिशियल्स से कहा कि रेड ब्रांड में पूरे रोस्टर को बुलाया जाएगा। रेड ब्रांड में पता चला कि इस ऐग को ऑस्टिन थ्योरी ले गए थे। विंस मैकमैहन ने इसके बाद थ्योरी को बिग ई के खिलाफ टाइटल मैच भी दिया। हालांकि थ्योरी को बिग ई ने हरा दिया। अब सवाल ये खड़ा होता हो कि इस अजीब स्टोरीलाइन की शुरूआत क्यों की गई।PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस ऐग को लेकर जानकारी दी। साथ ही ये भी बताया कि इस स्टोरीलाइन को क्यों लाया गया। हाल ही में 12 नवंबर को द रॉक की नई फिल्म रेड नोटिस नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ पेड पार्टनरशिप की गई थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रेड ब्रांड में इस स्टोरी का अंत हो गया और WWE को इसका अच्छा पैसा भी मिला। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब WWE ने पेड पार्टनरशिप पर काम किया। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। WWE@WWEWill the culprit be revealed tonight on #WWERaw?Drop your guesses below ⬇️1:30 AM · Nov 23, 20216010548Will the culprit be revealed tonight on #WWERaw?Drop your guesses below ⬇️ https://t.co/ujDofOVKKA