WWE ने इस साल जुलाई में ब्रे वायट (Bray Wyatt) को रिलीज कर दिया था। फैंस और कई दिग्गज इसके बाद खुश नजर नहीं आए थे। WWE के इस निर्णय पर सभी ने सवाल खड़े किए। ब्रे वायट ने अभी तक किसी अन्य कंपनी में डेब्यू नहीं किया है। WWE फैंस ने ब्रे वायट की वापसी के चैंट्स भी एरीना में लगाए थे। पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आयाडेव मैल्टजर ने हाल ही में ब्रे वायट के रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया। WWE के साथ ब्रे वायट कॉन्ट्रैक्ट पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी। डेव मैल्टजर ने कहा, ब्रे वायट की स्थिति बिल्कुल अलग रही थी। वायट के रिलीज होने के बाद कंपनी में बहुत लोग डर गए। वायट को भी कुछ ऐसा ही अपने टाइम पर लगा था। कई लोगों को लगा कि उनका नंबर भी आगे हो सकता है। कंपनी में सिर्फ रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन ही सेफ है। मुझे लगता है कि वायट के केस में ऐसा होना नहीं चाहिए क्योंकि वो अलग लेवल पर थे। वायट शायद खुद यहां से जाना चाहते थे। वायट का लेवल बहुत ऊंचा था और वो चाहते थे कि जाने के बाद सभी उनका नाम लें। वायट की इच्छा के अनुसार ही शायद काम किया गया था।रिपोर्ट में ये बात एकमद सही कही गई है। ब्रे वायट चाहते होंगे कि उन्हें रिलीज किया जाए। वायट का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है और ये बात खुद विंस मैकमैहन भी जानते हैं। विंस मैकमैहन ने जरूर उन्हें जाने से रोका होगा। खैर WWE ने कहा था कि बजट में कमी के कारण ये फैसला लिया गया था।ब्रे वायट ने अभी तक अपने फ्यूचर को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है। किस कंपनी के साथ वो जाएंगे ये भी किसी को नहीं पता है। ब्रे वायट के AEW में जाने की खबरें लगातार सामने आ रही है। इम्पैक्ट रेसलिंग में भी वो कदम रख सकते हैं। अब देखना होगा कि अगले साल अपने फ्यूचर को लेकर ब्रे वायट क्या निर्णय लेंगे।Windham@Windham6Don’t worry.... I’ll feed ya baby birds. #KultOfWindham4:29 AM · Oct 16, 2021309832720Don’t worry.... I’ll feed ya baby birds. #KultOfWindham https://t.co/X3Am8vtFze