WWE Draft के दौरान Raw में शामिल हुए 6 फुट 7 इंच के Superstar के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आई बुरी खबर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ujjaval
WWE Raw सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है
WWE Raw सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है

Dijak WWE Contract Expiring Soon: 2024 में कई सारे WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुए हैं। ज्यादातर रेसलर्स ने दोबारा कंपनी के साथ नई डील साइन कर ली है। इसी बीच कुछ की बात कंपनी के साथ पूरी तरह बन नहीं पाई है। इसी बीच अब Raw में थोड़े समय पहले ड्राफ्ट हुए डाइजैक के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी बुरी खबर सामने आ रही है।

Ad

Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में डाइजैक के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व NXT सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। उनके कॉन्ट्रैक्ट में बचा हुआ समय भी सामने आया। आपको बता दें कि डाइजैक के पास मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट में एक ही महीना बाकी है और उन्होंने नई डील साइन नहीं की है।

Ad

डाइजैक को ड्राफ्ट 2024 के दौरान मेन रोस्टर पर शामिल होने का मौका मिला। उन्हें Raw ब्रांड ने अपने साथ जोड़ा था। ड्राफ्ट को काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक 6 फुट 7 इंच के डाइजैक का रेड ब्रांड में ऑफिशियल तौर पर डेब्यू देखने को नहीं मिला है। वो Main Event शो के लिए बुक किए जा रहे हैं।

WWE में डाइजैक का सफर कैसा रहा?

डाइजैक ने WWE के साथ साल 2017 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद से वो प्रमोशन का हिस्सा बने हुए हैं। डाइजैक ने अपने रन के दौरान कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन वो अलग-अलग नामों से काम कर चुके हैं। NXT में पहले वो डॉमिनिक डाइजाकोविच नाम से काम करते हुए नज़र आए।

बाद में उन्होंने मेन रोस्टर पर रेट्रीब्यूशन के सदस्य के तौर पर डेब्यू किया। उनका यह रन एकदम खराब रहा और काफी समय तक इस कैरेक्टर को निभाने के बाद उन्होंने दोबारा NXT में वापसी की। 2022 से 2024 तक NXT में रहने के दौरान उन्होंने डाइजैक नाम से काम किया और इस बार उनका कैरेक्टर काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ।

वो कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने। फैंस को उनका नया गिमिक इतना पसंद आया कि हर कोई उन्हें मेन रोस्टर पर इस नए रूप में देखना की इच्छा रख रहा था। अगर डाइजैक WWE के साथ नई डील साइन कर लेते हैं, तो आने वाले समय में वो मेन रोस्टर पर बवाल मचा सकते हैं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications