ब्रैड गिलमोर ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर बुकर टी का इंटरव्यू लिया। उसके बाद उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन इस समर तक रॉ में कमेंट्री करते रहेंगे। और उसके बाद आराम करेंगे। बुकर टी इस समय डेविड ओटुंग की जगह पर है। फिलहाल वो अपनी मूवी कटरीना के लिए बाहर गए हुए है, और जल्द ही वापसी करने वाले हैं। Booker T just said he will be on #RAW announce table until the end of the summer! That's GOODT news! pic.twitter.com/yLX6Xx1dA4 — Brad Gilmore (@bradgilmore) May 28, 2017 बुकर टी WCW के बहुत ही महत्वपूर्ण अंग थे। WCW रोस्टर में उनका जलवा था। इसी वजह से विंस मैकमैहन ने उन्हें WWE में साइन किया था। अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ उन्होंने फाइट की। WWE में भी वो जब तक रहे रिंग के अंदर उन्होंने फैंस को कभी निराश नहीं किया। साल 2007 में उन्होंने WWE छोड़ दी और वो TNA में चले गए। इसके बाद फिर वो साल 2011 में WWE में वापस आए। साल 2011 में वापस आकर उन्होंने कमेंट्री करना शुरू कर दिया। साथ ही एक पार्ट टाइम रैसलर की भूमिका भी निभाई। कुछ सालों बाद वो हमेशा के लिए कमेंट्री टीम में शामिल हो गए। गीलमोर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि, बुकर टी ने मात्र 6 हफ्तों के लिए रॉ कमेंट्री टीम ज्वॉइन की है। इसके बाद समर से वो आराम करेंगे। ओटुंगा भी अब जल्द वापस आने वाले है। एक्सट्रीम रूल्स में शायद वो नजर आएं। फिलहाल बुकर टी अपनी ऊर्जा से रॉ में फैंस को काफी प्रभावित कर रहे है। उन्होंने डेविड ओटुंगा की कमी खलने नहीं दी है। एक्सट्रीम रूल्स 4 जून को होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि ़़डेविड ओटुंगा यहां पर नजर आएंगे। और उसके बाद बुकर टी WWE को अलविदा कह कर आराम करेंगे।