WWE Royal Rumble में चौंकाने वाली वापसी करने वाले पूर्व चैंपियन के क्रिमिनल केस को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस के लिए खुशखबरी

WWE स्टार लिव मॉर्गन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है
WWE स्टार लिव मॉर्गन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है

Liv Morgan: WWE स्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को 2023 के दिसंबर महीने में फ्लोरिडा में मारिजुआना और अन्य ड्रग्स को रखने के चलते अरेस्ट किया गया। इस मामले को लेकर WWE रॉ (Raw) सुपरस्टार की 20 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन को 14 दिसंबर 2023 को फ्लोरिडा के समर काउंटी में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पुलिस ऑफिसर ने उन्हें व्हाइट और येलो लाइन क्रॉस करते हुए पकड़ लिया था। पुलिस ने उनपर मारिजुआना और ड्रग्स रखने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ लगे दो आरोपों को जनवरी में ही हटा दिया था। वहीं, ड्रग्स रखने के आरोप का निपटारा इस महीने के अंत में हो जाना था। फ्लोरिडा में ये लेवल फर्स्ट डिग्री का क्राइम हैं।

PW Insider ने लिव मॉर्गन के क्रिमिनल केस को लेकर अपडेट देते हुए बताया है कि इस मामले में उन्हें किसी आपराधिक मामले का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उनके वकील ने याचिका नोलो-कंटेंडर में दर्ज की थी, जिसका अर्थ है कि मॉर्गन ने सजा स्वीकार कर ली लेकिन अपराध स्वीकार नहीं किया है। WWE सुपरस्टार पर 543 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है, हालांकि उन्हें अन्य सज़ा नहीं मिलेगी। यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में Liv Morgan ने Rhea Ripley को दी धमकी

कंधे की चोट की वजह से लिव मॉर्गन करीब 6 महीने से लाइव इन रिंग एक्शन से दूर थी। रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन पर शोल्डर पर स्टील चेयर से अटैक कर दिया था। मॉर्गन ने इस साल विमेंस Royal Rumble के दौरान चौंकाने वाली वापसी की थी। इस दौरान वो रनर अप रही थीं। अब उन्होंने रिया रिप्ली को धमकी दी है। उन्होंने कहा,

"मुझेसे मेरे करियर का लगभग एक साल ले लिया गया है। आप एक सेकेंड निकालकर इस बारे में सोच सकते हैं, ये बहुत लंबा समय था। इसी वजह से अगले हफ्ते मैं अपना बदला लूंगी। मैं अपना बदला रिया रिप्ली से लूंगी। आप लोग इसपर नज़र रखना।"

लिव मॉर्गन के इस बयान के बाद अब सभी की नजर रिया पर टिक गई है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से दोनों स्टार्स को बुक करती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications