सभी चालबाजियां महान नहीं बनती।
कुछ चालबाजियों को बढ़ने में थोड़ा समय लगता है और कुछ की शुरुआत काफी बुरी होती है। WWE में भांति-भाति के किरदार है। वो काफी खतरनाक भी हो सकते हैं। लेकिन WWE में कुछ ऐसा ही होता है।
कुछ ऐसों को हास्यास्पद कह सकते हैं लेकिन फैन्स इन्हें लार्जर दैन लाइफ कहकर संबोधित करते हैं। कुछ सुपरस्टार्स ने बड़ी ही हल्के अंदाज में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने WWE में अपनी जड़े जमा ली।
इन सुपरस्टार्स के लिए री-इनवेंशन के चांस खत्म नहीं हुए हैं। दूसरे चांस उनके लिए काम कर गया है।
पिछले कुछ सालों में WWE सुपरस्टार्स के 5 सबसे बेहतरीन री-इनवेंशन
#5 हस्की हैरिस से ब्रे वायट
ब्रे वायट मौजूद थे, जब NXT अपने दूसरे सीजन में था। तब हम उन्हें हस्की हैरिस के रूप में जानते थे।
वो नैक्सस में शामिल होने वाले नए सितारे थे। जब बैरेट ग्रुप के लीडर थे, तब वो वहां थे और जब सीएम पंक लीडर बने तब भी ब्रे वायट वहीं थे। जब उनका ग्रुप के साथ-साथ मेन रोस्टर स्टेटस भी असफल हुआ। रैंडी ऑर्टन की पंट किक ने उन्हें मेन रोस्टर से बाहर कर दिया। उन्होंने FCW में वापसी की औऱ एक नए किरदार के रूप में सामने आए।
उस नए किरदार ने NXT को नहीं पहचान दी औऱ की तरफ देखने के नजरिये को काफी हद तक बदल दिया था। वो अपने आप में काफी बड़े किरदार हो गए थे। चोट से उभरते हुए उन्हें वायट फैमिली बनाई।
लीडर के तौर पर और उभरते सितारे के तौर पर उनकी स्थिति काफी ज्यादा मजबूत हुआ।
अच्छे बिल्ड अप के बावजूद भी वो बड़े मैच हार रहे हैं। लेकिन इससे ये बात खत्म नहीं होती कि वो एक शानदार किरदार हैं। वो कंपनी के सबसे बेहतरीन प्रोमो वर्कर्स में से एक हैं।