2 साल पहले कंपनी से निकाले गए फेमस Superstar की WWE Royal Rumble में होगी वापसी, सोशल मीडिया के जरिए दिए संकेत?

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आया बड़ा अपडेट
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आया बड़ा अपडेट

Chelsea Green: WWE Royal Rumble का आयोजन कुछ ही दिनों बाद होगा। 28 जनवरी को फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज इस शो में मिलेंगे। फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां होने वाले मेंस और विमेंस रंबल मैच में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिलेगी। विमेंस रॉयल रंबल मैच में चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) की वापसी भी हो सकती हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि उन्होंने WWE के साथ डील साइन कर ली है।

Royal Rumble 2020 में ऐज ने वापसी कर धमाल मचाया था। Royal Rumble 2022 में रोंडा राउजी ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। ये मोमेंट आज भी फैंस को याद आते हैं। मेंस और विमेंस रंबल मैच में आने वाले बड़े सुपरस्टार्स को क्राउड का जबरदस्त समर्थन मिलता है।

पूर्व WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने सोशल मीडिया के जरिए वापसी के दिए संकेत

Royal Rumble 2023 को अभी तक बहुत हाइप किया गया है। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि इस बार का शो अलग और जबरदस्त रहेगा। चेल्सी ग्रीन ने ट्वीट के जरिए विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री के संकेत दिए हैं। उन्होंने साल 2020 Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का GIF पोस्ट किया। हालांकि उन्होंने कोई कैप्शन इस पर नहीं दिया।

अप्रैल, 2021 में WWE ने ग्रीन को रिलीज कर दिया था। बजट में कमी के कारण कंपनी ने ये फैसला लिया था। हाल ही में खबर भी सामने आई थी कि ट्रिपल एच उनकी वापसी कराना चाहते हैं। चेल्सी की एंट्री इस बार होगी तो फैंस को मजा आएगा और ये सभी के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। अब देखना होगा कि उनकी वापसी होगी या नहीं।

ट्रिपल एच अगर ग्रीन की वापसी कराना चाहते हैं तो फिर उन्होंने प्लान भी अच्छा बनाया होगा। वैसे देखा जाए तो ट्रिपल एच के राज में कुछ रिलीज हुए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। पिछले साल ब्रे वायट, ब्रॉन स्ट्रोमैन और कैरियन क्रॉस जैसे दिग्गजों ने रिंग में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment