Mojo Rawley: WWE ने साल 2021 में मोजो राउली (Mojo Rawley) को रिलीज कर दिया था। राउजी ने WWE में करीब 9 साल काम किया था। उन्होंने अब WWE में हुई कमाई का खुलासा किया। राउली ने कहा कि उनका पहला कॉन्ट्रैक्ट 39 हजार डॉलर (करीब 32 लाख रुपए) एक साल का था।साल 2009 में मोजो राउली ने WWE में एंट्री की थी। राउली ने कंपनी में अच्छा काम किया। हालांकि, वो कभी भी टॉप के सुपरस्टार नहीं बन पाए। 24/7 चैंपियनशिप जरूर उन्होंने 7 बार हासिल की थी। WWE से जाने के बाद राउली ने अभी तक किसी अन्य कंपनी में एंट्री नहीं की।मैंडी रोज और टीनो सब्बाटेली के पॉडकास्ट में इस बार मोजो राउली ने अपने रेसलिंग करियर को लेकर कई बातें रखी। उन्होंंने कहा,मैं ये नहीं जानता था कि मुझे क्या करना है। मेरे पास ये जांचने का अवसर था कि WWE में क्या हो सकता है। ग्रोंकोवस्कि भाई मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। और इनके पिता माइक रोटुंडा के रूममेट थे। हमने माइक से बात की। इसके बाद हमारी मुलाकात हुई। बस इतना ही था। मुझे इसके बाद अच्छा ऑफर मिला। मैंने रेसलिंग में आने के लिए फिर फुटबॉल छोड़ दिया।मैंने फुटबॉल में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। मैं उस लेवल पर पहुंच भी गया था। हालांकि, मुझे उस तरह का मुआवजा नहीं मिला। वैसे अगर मैं फुटबॉल में होता तो शायद बहुत कमाई करता। मुझे WWE में आने का अवसर मिला। मुझे यहां हर साल 39 हजार डॉलर (करीब 32 लाख रुपए) कमाने का मौका मिला। मैंने एक ऐसे बिजनेस में कमाई की जिसे सिर्फ टीवी पर देखा था। मैंने इससे पहले कभी इसमें काम नहीं किया था। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 40 वीकेंड में मोजो राउली का होगा बड़ा रोलवैसे मोजो राउली कई बार रेसलिंग में वापसी को लेकर बयान दे चुके हैं। फ्यूचर में वो फिर से WWE में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में Jimmy's Famous Seafood ने बड़ा खुलासा करते हुए WrestleMania 40 में होने वाली TailGoat पार्टी के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में राउली गेस्ट DJ के रोल में दिखाई देंगे।