WWE द्वारा रिलीज किए गए 2 सुपरस्टार्स ने पूर्व चैंपियन ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

पूर्व WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कार्लेट को नवंबर में कंपनी ने निकाल दिया। इस कपल ने NXT में बहुत अच्छा काम किया था। मेन रोस्टर में ज्यादा ये कमाल नहीं दिखा पाए। रेड ब्रांड में इस साल कैरियन क्रॉस की एंट्री जरूर हुई थी लेकिन जल्द ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट WWE में ब्रे वायट (Bray Wyatt) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के साथ मुकाबला करना चाहते थे। इस बात का खुलासा हाल ही में स्कार्लेट ने किया।

WWE ने पिछले महीने कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट को रिलीज कर दिया था

Signed By Superstars में हाल ही में कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट नजर आए। स्कार्लेट ने क्रॉस और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। स्कार्लेट ने इसके बाद बड़ा बयान देते हुए कहा,

हम लोग ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस के साथ मैच का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है WrestleMania में हमारी एंट्री सही होती। हम लोग हमेशा ब्रे वायट के बारे में बात करते रहते थे। हम दोनों के रिलेशन ब्रे वायट और एलेक्सा के साथ अच्छे रहे हैं। मुझे लगता है कि WWE में तो ये चीज़ नहीं हो पाएगी लेकिन फ्यूचर में इस मैच का इंतजार रहेगा। किसी और जगह पर हम ये मैच लड़ना चाहते हैं।

कैरियन क्रॉस इस समय WWE के साथ नॉन कम्पीट क्लॉज कॉन्ट्रैक्ट पर है। फरवरी में उनका ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। कैरियन क्रॉस इसके बाद AEW में एंट्री कर सकते हैैं। NXT में बहुत अच्छा काम कैरियन क्रॉस ने किया था। NXT चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की थी। ये चैंपियनशिप रन भी उनका अच्छा रहा था। मेन रोस्टर में इस साल उनकी एंट्री हुई थी। क्रॉस को शुरूआत में अच्छा पुश मेन रोस्टर में दिया गया था। ऐसा लगा कि आगे भी वो अच्छी परफॉर्मेंस देेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

WWE में पिछले साल ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस ने साथ में बहुत काम किया। ब्रे वायट ने अपने द फीन्ड कैरेक्टर से फैंस का दिल जीता था। ब्रे वायट को भी इस साल जुलाई में WWE ने रिलीज कर दिया था। एलेक्सा ब्लिस भी पिछले कुछ महीने से WWE में नजर नहीं आईं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment