पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(Dean Ambrose) की पत्नी रैने यंग(Renee Young) इस समय काफी चर्चा में है। पिछले साल WWE से जाने बाद लगातार वो अपने शो में एक्टिव रहती हैंं। इस दौरान कई दिग्गजोंं ने उनके शो में हिस्सा लिया और WWE को लेकर कई बातें कही। रैने यंग ने अब अपने शो में विंस मैकमैहन(Vince McMahon) को आमंत्रित किया है। ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शनWWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को मिला न्यौताहाल ही में Oral Sessions with Renee Paquette शो में AEW बॉस टोनी खान से उनकी बातचीत हुई थी। इन दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस एपिसोड के बात एक फैन ने पूर्व WWE एनाउंस रैने यंग को विंस मैकमैहन को इनवाइट करने की बात कही। ये बात सुनकर रैने यंग काफी उत्सुक हो गई। और उन्होंने विंस मैकमैहन को चैट करने का न्यौता दे दिया। Hey @VinceMcMahon you down?! ☺️🎧🎙 https://t.co/7J7YJFUsGn— Renee Paquette (@ReneePaquette) January 19, 2021करीब आठ साल तक रैने यंग ने WWE में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई रोल निभाए। लेकिन पिछले साल SummerSlam के बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रैने यंग और कंपनी में काफी दरार आ गई थी। साल 2012 में वो कंपनी में साइन हुई थी।ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में कामपूर्व WWE चैंपियन इस समय AEW का हिस्सा हैं। साल 2018 में उन्होंने भी WWE छोड़ दी थी। शुरूआत में रैने यंग ने बैकस्टेज काम किया था। लेकिन बाद में वो WWE की टॉप एनाउंसर बन गई थी। इस समय अपने शो में रैने यंग शानदार काम कर रही है। सीएम पंक, जॉन मोक्सली और टोनी खान जैसे दिग्गज इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। वैसे विंस मैकमैहन और रैने यंग के बीच बात हो ये काफी मुश्किल है। लेकिन अगर इनके बीच बात होती है तो फिर फैंस को काफी मजा इसमें आएगा। डीन एंब्रोज ने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन की कंपनी पर कई आरोप लगाए। हाल ही में रैने यंग ने भी WWE से कई चीजों पर नाराजगी जताई। अब देखना होगा कि क्या विंस मैकमैहन और रैने यंग के बीच कभी इस शो में बात हो पाएगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।