WWE में दिग्गज Edge के रिटायरमेंट मैच की संभावित तारीख आई सामने, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज ऐज को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज ऐज को लेकर अहम जानकारी

Edge: WWE रोस्टर अगस्त के बाद एक दिग्गज के बिना हो सकता है, ऐज (Edge) बहुत जल्द अपना रिटायरमेंट मैच लड़ सकते हैं। ऐज का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने जो उपलब्धि यहां प्राप्त की है शायद वो कोई दूसरा अब नहीं कर सकता है।

Ad

पिछले साल अगस्त में ऐज ने अपने होमटाउन टोरंटो, कनाडा में डेमियन प्रीस्ट के साथ मैच लड़ा था। मेन इवेंट में हुए इस मैच में ऐज ने जीत हासिल की थी। शो ऑफ-एयर होने के बाद उन्होंने फैंस को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि वो साल 2023 में अपने होमटाउन में मैच लड़कर रिटायर हो जाएंगे।

इस साल अगस्त में टोरंटो में WWE SmackDown का आयोजन होगा। उम्मीद के मुताबिक इस एपिसोड में ऐज रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे। हाल ही में ऐज के AEW में जाने की खबरें भी सामने आ रही थी। WrestleVotes ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल 18 अगस्त को ऐज अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। शायद इसके बाद वो AEW की तरफ रूख कर सकते हैं।

Ad

ऐज का रेसलिंग करियर अभी तक अच्छा रहा। साल 2011 में उन्हें रिटायर होना पड़ा था। साल 2020 के मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की थी। WWE में वापसी के बाद से अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही।

WWE WrestleMania 39 में ऐज की मिली थी बड़ी जीत

हाल ही में WrestleMania 39 में ऐज ने फिन बैलर के खिलाफ Hell in a Cell मैच लड़ा था। ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा रहा था। दोनों सुपरस्टार्स ने खूब दम दिखाया। बैलर तो मैच के दौरान चोटिल भी हो गए थे। ऐज ने इस मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल की। ऐज की राइवलरी अब आगे किसके साथ रहेगी ये देखने वाली बात होगी। मेनिया के बाद WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए। जल्द ही उनकी वापसी का ऐलान भी किया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications