WWE में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline में फूट पड़ने के संकेत देने के लिए कौन जिम्मेदार है? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस के फैक्शन को लेकर जानकारी
WWE दिग्गज रोमन रेंस के फैक्शन को लेकर जानकारी

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। पहले सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की वजह से टेंशन चल रही थी। लगा था कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ad

पिछले कुछ हफ्तों से तो द ब्लडलाइन फैक्शन में बहुत बवाल मच गया है। ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द ये फैक्शन टूट सकता है। पिछले हफ्ते SmackDown में भी रोमन रेंस ने द उसोज़ के ऊपर अपना गुस्सा निकाला। यहां तक की रेंस ने जिमी उसो के ऊपर हाथ उठा दिया था।

Fightful Select की नई रिपोर्ट में अब बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 39 के बाद अधिकांश ब्लडलाइन सैगमेंट की बुकिंग के लिए रेसलिंग दिग्गज माइकल हेज अभी भी प्रभारी व्यक्ति रहे हैं। वो बैकस्टेज सैगमेंट में उनकी मदद कर रहे हैं और उन्हें प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

Ad

WrestleMania 39 में द उसोज़ को केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सैमी और केविन नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बन गए थे। उसोज़ को रीमैच भी मिला था लेकिन वहां भी हार का सामना करना पड़ा। मेनिया के बाद Raw के एपिसोड में ही रेंस नज़र आए थे। इसके बाद ज्यादातर ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ ही लीड कर रहे थे।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns लड़ेंगे बड़ा मैच

Backlash 2023 में द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और मैट रिडल के साथ हुआ था। मैच के बीच में सिकोआ और जे उसो के बीच कई बार बहस देखने को मिली। हालांकि अंत में ब्लडलाइन ने बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर ली थी।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने सिकोआ की जमकर तारीफ की। रेंस ने द उसोज़ से माफी मांगने के लिए कहा। जे उसो ने बाद में माफी मांगी और एक मौका देने के लिए कहा। हालांकि रेंस ने इसके लिए मना कर दिया था। WWE Night of Champions में अब सोलो और रेंस का मुकाबला सैमी और केविन के साथ होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications