Roman Reigns: WWE Clash at the Castle में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को हराकर अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। इस बार रोमन रेंस को हार से उनके कजिन भाई और NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने बचाया। वो नहीं आते तो शायद रोमन रेंस चैंपियनशिप हार जाते। खैर रोमन रेंस की बादशाहत अभी भी बरकरार है। अब सवाल खड़ा होता है कि रोमन रेंस के लिए अगला प्लान क्या होगा। मौजूदा रिपोर्ट में इस बात को लेकर जानकारी सामने आ गई है।WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में अहम जानकारी सामने आईरोमन रेंस का चैंपियनशिप रन द ब्लडलाइन की वजह से अच्छा चल रहा है। आजतक द उसोज ने उनकी मदद की और अब सोलो सिकोआ सामने आए। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सोलो सिकोआ फैंस को ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। इसका मतलब साफ है कि द ब्लडलाइन फैक्शन और भी मजबूत हो जाएगी।रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी अब कौन होगा। ये सवाल सभी के दिमाग में गूंज रहा है। Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार WWE के अगले इवेंट Extreme Rules के लिए रोमन रेंस को बुक नहीं किया गया है। इस इवेंट का आयोजन 8 अक्टूबर को अगले महीने होगा। मैल्टजर ने कहा है कि अब रोमन रेंस सीधे Crown Jewel में अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में 5 नवंबर को होगा।Roman Reigns@WWERomanReignsLife on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill177202211Life on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill https://t.co/osSERC7IFpरोमन रेंस ने अभी तक कई दिग्गजों को हराया। अभी भी लिस्ट में कुछ सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ रोमन रेंस का मुकाबला होगा। कोडी रोड्स, बॉबी लैश्ले, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और कैरियन क्रॉस के साथ आगे आने वाले समय में उनके मुकाबले हो सकते हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फैंस को बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा यहां पता चल जाएगा। WWE का अगला प्लान रोमन रेंस के लिए क्या होगा ये भी समझ आ जाएगा।WWE on BT Sport@btsportwweNot many names left to beat for @WWERomanReigns #WWECastle77801068Not many names left to beat for @WWERomanReigns 😳#WWECastle https://t.co/EaBgH6MyDiWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।