क्या एक रिटायर WWE स्टार वापसी करने वाला है?

WWE में पिछले दिनों कई स्टार्स ने वापसी की है, और इसी वजह से फैंस हमेशा इस बारे में बातें करते रहते हैं की अब किस स्टार की वापसी होने वाली है। थोड़े हफ्तों पहले रायनों और जिंदर महल की वापसी हुई थी। रॉ में जिंदर महल आए और स्मैकडाउन में रायनों को साइन किया गया। इन सब वापसी के बाद अब कहा जा रहा है की WWE के पूर्व स्टार कर्ट हौकिंस भी वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी के बारे में काफी दिनों से बातें चल रही थी, पर आज खुद WWE ने इस बारे में ट्वीट किया है की कर्ट हौकिंस जल्द वापसी करने वाले हैं। इस ट्वीट में लिखा है की कर्ट स्मैकडाउन में वापसी करेंगे। WWE इन बड़े स्टार्स की वापसी तो करवा रही है की लेकिन लोगों को ये समझ नहीं आता की इन वापसी से WWE क्या हासिल करना चाहती है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं की क्योंकि ये स्टार वापसी करने के बाद कहीं गायब हो जाते हैं। जिंदर महल इसके सबसे बड़े उधारण हैं। उन्होने जब से रॉ में वापसी की है तब से ही उन्हे रॉ में नहीं देखा गया। वो किस कहानी का हिस्सा है ये भी नहीं पता है। WWE उनके साथ आगे क्या करने वाली है इस बात की भी अभी कोई जानकारी नहीं है।