WWE SmackDown में 34 साल के रिटायर्ड Superstar की देखने को मिली खास अपीयरेंस, दिग्गजों की लड़ाई को रोकने में निभाया अहम किरदार

Ujjaval
WWE SmackDown में जेसन जॉर्डन नज़र आए
WWE SmackDown में जेसन जॉर्डन नज़र आए

Jason Jordan: स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रिटायर्ड WWE सुपरस्टार जेसन जॉर्डन (Jason Jordan) दिखाई दिए। उन्होंने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और ओस्का (Asuka) के बीच ब्रॉल में खास अपीयरेंस दी। उनका अचानक शो में नज़र आना सभी के लिए बड़ा सरप्राइज रहा है।

SmackDown के एपिसोड में ग्रेसन वॉलर शो पर Raw विमेंस चैंपियन ओस्का स्पेशल गेस्ट थीं। कई सारी अन्य स्टार्स ने आकर Money in the Bank ब्रीफकेस जीतने का दावा किया। इसी बीच ओस्का रिंग से बाहर होकर स्टेज एरिया पर चली गईं। ओस्का ने इसी बीच माइक लेकर बताया कि कोई भी उनके लिए तैयार नहीं हैं।

बियांका ब्लेयर ने पीछे से आकर ओस्का पर हमला किया। दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला। उन्हें अलग करने के लिए रेफरी और ऑफिशियल्स ने एंट्री की। इसी बीच 34 साल के रिटायर्ड सुपरस्टार जेसन जॉर्डन भी नज़र आए। वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने दोनों दिग्गज विमेंस रेसलर्स को अलग करने में अहम किरदार निभाया।

आपको बता दें कि Night of Champions 2023 में ओस्का ने बियांका ब्लेयर को हराकर उनके ऐतिहासिक Raw विमेंस चैंपियनशिप रन का अंत किया था। ओस्का ने चीटिंग से जीत दर्ज की थी और इसी कारण ब्लेयर ने SmackDown में गुस्से में आकर चैंपियन पर हमला किया। शायद दोनों के बीच अब Money in the Bank 2023 में टाइटल के लिए रीमैच होगा।

WWE SmackDown में आने से पहले Jason Jordan कुछ खास अपीयरेंस दे चुके हैं

गंभीर चोट लगने के कारण जॉर्डन को रिटायर होना पड़ा था और इसके बाद वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम करने लगे। वो अभी कंपनी के लीड प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब जेसन रिटायरमेंट के बाद टीवी पर नज़र आए हैं। वो कई बार खास अपीयरेंस दे चुके हैं। 29 मई 2020 को जैफ हार्डी को गिरफ्तार करने वाले सैगमेंट में जॉर्डन पुलिस ऑफिसर्स के साथ नज़र आए थे। इसके अलावा 9 दिसंबर 2022 को SmackDown में जेसन जॉर्डन अपने ऑन-स्क्रीन पिता कर्ट एंगल के जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर दिखाई दिए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।