AEW पर गंभीर आरोप लगा चुके फेमस स्टार के WWE में भविष्य पर खुलासा, विवाद के चलते होगी मुश्किल?

Ujjaval
WWE में रे फीनिक्स के भविष्य पर पड़ेगा असर? (Photo: WWE.com)
WWE में रे फीनिक्स के भविष्य पर पड़ेगा असर? (Photo: WWE.com)

Rey Fenix WWE Future Update: AEW स्टार रे फीनिक्स (Rey Fenix) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि X (पहले ट्विटर) पर वो लगातार कुछ पोस्ट डाल रहे हैं। वो AEW और टोनी खान पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वो बता रहे हैं कि उनके साथ काफी गलत हो रहा है। अब इसी पर WWE की किस तरह की प्रतिक्रियाएं हैं, उसका खुलासा हो गया है। इसके साथ ही उनके WWE में आने की संभावना पर भी रिपोर्ट आई है।

Ad

WrestleVotes Radio के Backstage Pass पर JoeyVotes और TC ने रे फीनिक्स की स्थिति पर अहम अपडेट दिया है। पहले यह खबर सामने आई थी कि पेंटागन जूनियर के AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE उन्हें अपने साथ साइन करने में रुचि रख रहा है। अब उनके भाई रे फीनिक्स का लगातार AEW के खिलाफ पोस्ट डालना WWE की बैकस्टेज टीम को एकदम ही सरप्राइज कर रहा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस तरह का बर्ताव रे फीनिक्स के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की संभावना को थोड़ा मुश्किल बना सकता है। हालांकि, JoeyVotes ने यह चीज क्लियर कर दी है कि रे फीनिक्स AEW से जाने के बाद WWE के साथ जरूर जुड़ सकते हैं। WWE हमेशा से ही लूचा ब्रदर्स (पेंटागन जूनियर और रे फीनिक्स) को बतौर टैग टीम अपने साथ जोड़ना चाहता था। हालांकि, पेंटागन का तो AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया लेकिन चोटिल होने के चलते रे फीनिक्स की डील में समय बढ़ा दिया गया है। इसी वजह से अभी उनका WWE के साथ साइन करना असंभव है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद यह देखने को मिल सकता है।

Ad

टोनी खान की जगह रे फीनिक्स की स्थिति में WWE में काम कर चुके दिग्गज Konnan होते तो क्या करते?

रेसलिंग दिग्गज कोनन भी रे फीनिक्स की तरह मेक्सिको से हैं। इसके बावजूद वो इस स्थिति में AEW की तरफदारी कर रहे हैं। Keepin' It 100 OFFICIAL पॉडकास्ट पर रेसलिंग दिग्गज ने बताया कि अगर वो टोनी खान होते, तो रे फीनिक्स को लगातार शो पर बुक करते। वो उन्हें कमजोर दिखाते और फिर कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने देते। उन्होंने कहा,

"मैं कुछ ऐसा करता। मैं उनका उपयोग करता। मैं उनका कदम कम करता और फिर कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो चले जाते। बात यह है कि रे फीनिक्स का समय बढ़ाया गया, क्योंकि वो चोटिल थे। हालांकि, उन्हें इसके बाद भी पैसे मिलते रहे।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications