रे मिस्टीरियो के WWE फ्यूचर को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Enter caption

पिछले कुछ समय से रे मिस्टीरियो के WWE फ्यूचर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये कहा जा रहा है कि इस पूर्व WWE चैंपियन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। और वो बिना कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए अभी भी रॉ में परफॉर्म कर रहे हैं। एक बात ये भी कहा जा रही है कि विंस मैकमैहन और रे मिस्टीरियो के बीच रिश्ते काफी अच्छे है। शायद इसी वजह से रे परिस्थिति को समझ कर काम कर रहे हैंं।

Ad

रे मिस्टीरियो ने जब वापसी की थी तो उनका कॉन्ट्रैक्ट 18 महीने का था। अब ये खत्म हो चुका है।COVID-19 के कारण WWE को बहुत बड़ा नुकसान इस समय हो रहा है। और शायद इसी वजह से विंस मैकमैहन ने फिलहाल रे मिस्टीरियो को कोई ऑफर नहीं दिया है।

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो का फ्यूचर

हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर ने ये कहा कि रे मिस्टीरियो अभी WWE के साथ बने रहेंगे। कई अफवाहें ये भी आ रही है कि रे मिस्टीरियो को AEW और NJPW से कई बड़े ऑफर आ रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि रे मिस्टीरियो उस कंपनी में जाएंगे जो उन्हें सबसे ज्यादा पैसा देगा।

रे मिस्टीरियो के बेट डॉमिनिक इस समय रॉ में परफॉर्म कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी के साथ रे और उनके बेटे स्टोरीलाइन में शामिल हैं। एक्सट्रीम रूल्स में सैथ रॉलिंस ने रे की आंख पर हमला कर दिया था। जिसके बाद वो इंजरी के कारण अभी बाहर चल रहे हैं। लेकिन पिछले दो हफ्तों से रॉ में लगातार डॉमिनिक आकर सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी पर हमला कर रहे हैं। डॉमिनिक का WWE में डेब्यू मैच अब समरस्लैम में होगा। डॉमिनिक के कारण ही WWE में अभी तक रे मिस्टीरियो रूके हुए है। वो कई बार कह चुके हैं की डॉमिनिक के फ्यूचर को लेकर वो काफी चिंतित है।

रे मिस्टीरियो अभी कब तक WWE के साथ बने रहेंगे इसके बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन फिलहाल अभी वो रॉ का हिस्सा है। जल्द ही वो वापसी कर सकते हैं। हो सकता है कि समरस्लैम में वो वापसी कर डॉमिनिक की जीत में मदद कर सकते हैं। ये भी हो सकता है कि वो जल्द से जल्द एक नया कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन कर सकते हैं। खैर फिलहाल इससे ज्यादा अपडेट रे को लेकर किसी को नहीं पता है।

यह भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE के अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हराया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications