619 के मास्टर रे मिस्टीरियो जल्द करेंगे WWE का कॉन्ट्रैक्ट साइन

Ankit

रैसलिंग जानकारी की रिपोर्ट्स के मुताबिक रे मिस्टीरियो को WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बाकी है। खबरों के अनुसार मिस्टीरियो जल्द से जल्द अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेंगे, जबकि डील को लेकर कुछ जानकारी भी सामने आई है। रे मिस्टीरियो को रे मिस्टीरियो ज्यूनियर से भी जाना जाता है लेकिन उनका असली नाम ऑस्कर गुटिरेज़ हैं। मिस्टीरियो 1989 से रैसलिंग बिजनेस का हिस्सा है। एटिट्यूड एरा के फेमस रैसलरों में से एक मिस्टीरियो इस साल 2 बार WWE में नजर आ चुके हैं। पहले वो जनवरी में हुए रॉयल रम्बल मैच में शामिल हुए थे और उसके बाद अप्रैल महीने में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल मैच में शिरकत की थी। 2015 में WWE से अलग होने के बाद रे मिस्टीरियो की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ। वो AAA और लूचा अंडरग्राउंड में लगातार रैसलिंग करते हुए नजर आए। लंबाई में छोटे होने के बावजूद रे मिस्टीरियो ने रैसलिंग जगत में खूब कामयाबी हासिल की है। उन्हें रैसलिंग इतिहास का सबसे महान क्रूजरवेट माना जाता है। इस साल जनवरी में रॉयल रंबल पीपीवी में रे मिस्टीरियो ने चौंकने वाली वापसी करते हुए मैंस के रंबल मैच में एंट्री की थी। जिसके बाद अप्रैल में ग्रेटेस्ट रॉयल रबंल में भी 50 सुपरस्टार्स के मैच में मिस्टीरियो ने पार्ट लिया था। लंबे समय से मिस्टीरियो की वापसी की बातें WWE में चल रही है। बताया जा रहा है कि मिस्टीरियो WWE के साथ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहते हैं जबकि कंपनी उन्हें फुल टाइम रैसलर के रुप में देखना चाहती है। रैसलिंग जानकार की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टीरियो ने कंपनी के साथ प्रीमैच्योर डील साइन कर ली है। अब खबरें ये है कि जल्द 619 के मास्टर मिस्टीरियो कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर कर देंगे। खैर, रे मिस्टीरियो ने साल 2015 में WWE का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद वो इंडी सर्किट में काम करने लगे थे। WWE यूनिवर्स को मिस्टीरियो का इंतजार है, देखना होगा कि मिस्टीरियो वापसी के बाद किस सुपरस्टार को 619 का शिकार बनाते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications