इंडिया में होगा WWE के पूर्व चैंपियन रे मिस्टीरियो का मैच, द ग्रेट खली भी देंगे दस्तक

Ankit

पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो अब भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। मिस्टीरियो के साथ अब कई सारे पूर्व WWE सुपरस्टार्स भी भारत आने वाले है। ये टूर्नामेंट का नाम एनकाउंटर 18 बताया जा रहा है, जो फरवरी में उदयपुर के खेलगांव में होगा। मिस्टीरियो के साथ इस शो में रायबैक, द ग्रेट खली, और क्रिस मास्टर मौदूज होंगे। इस रैसलिंग का बड़ा कार्यक्रम पहली बार भारत के राजस्थान में हो रहा है। रे मिस्टीरियो जैसे ही इंडिया में कदम रखेंगे फैंस के लिए काफी अच्छा नजारा होगा क्योंकि WWE के बाद भी रे मिस्टीरियो एक बड़ा नाम है। रे मिस्टीरियो ने ज्यादा इंडी रैसलिंग में शिरकत नहीं की है लेकिन WWE में उनका करियर काफी शानदार रहा था। मिस्टीरियो ने WWE में कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। इतना ही नहीं मिस्टीरियो की वापसी की खबरें भी तेज हो रही है।

वहीं दिसंबर के महीने में WWE का लाइव इवेंट दिल्ली में हुआ था, जिसको फैंस द्वारा काफी पसंद किया था। अब बताया जा रहा है कि WWE की तर्ज पर ही ये टूर्नामेंट रखा जा रहा है। इस शो में जॉन मॉरिसन, कैट फॉर्ब्स, सैंटाना गैरेट, बॉबी लैशले और अल्बर्टो डेल रियो भी होंगे। वहीं इस इवेंट को दो महीने से भी कम का समय रहे गया है। अब देखना होगा कि इस शो को किस तरह से बेहतर बनाया जाता है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now