मार्च महीने में टीवी स्टार के साथ रैसलिंग मैच लड़ेंगे रे मिस्टीरियो

पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रे मिस्टीरियो का सामना रियलिटी टीवी स्टार एडम मैक्सटेड के साथ होगा। 1 मार्च 2018 को होने वाले ये मैच 5 स्टार रैसलिंग इवेंट के लिए होगा। इसका आयोजन बेलफास्ट शहर के SSE एरीना में किया जाएगा। मैक्सटेड का निकनेम फ्लैक्स है, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

Ad

43 साल के रे मिस्टीरियो करीब 3 सालों से WWE से दूर हैं। WWE से अलग होने के बाद भी रे मिस्टीरियो इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशंस और लूचा अंडरग्राउंड पर लड़ते हुए नजर आए हैं। मैक्सटेड पिछले कुछ सालों से प्रोफेशनल रैसलिंग कर रहे हैं और वो ड्रू मैकइंटायर का सामना भी कर चुके हैं। उन्होंने मई महीने मं WWE के ट्रायल्स में भी हिस्सा लिया था। लव आईलैंड नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लेने की वजह से वो काफी फेमस हुए थे। रे मिस्टीरियो मार्च महीने में यूनाइटेड किंगडम में होंगे, जहां वो 5 स्टार रैसलिंग के इस इवेंट में एडम मैक्सटेड का सामना करेंगे। हालिया इंटरव्यू के दौरान मैक्सटेड ने बताया था कि वो इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। आगे उन्होंने कहा कि WWE का हिस्सा बनना उनका सपना है। इस इवेंट के अलावा रे मिस्टीरियो 5 स्टार रैसलिंग के कई दूसरे इवेंट्स में भी नजर आएंगे। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि रे मिस्टीरियो इस साल भारत में भी रैसलिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रे मिस्टीरियो ने कहा था कि वो दोबारा WWE में आना चाहते हैं। रे मिस्टीरियो अपनी शानदार रैसलिंग स्किल्स और मूव्स की वजह से दुनिया भर के रैसलिंग फैंस के बीच फेमस रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications