रिंग में वापस नहीं आएंगे 619 के बेताज बादशाह रे मिस्टीरियो ?

केज साइट शीट्स ने रे मिस्टेरिओ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार ये बात कही गई है कि रे मिस्टेरिओ आने वाले भविष्य में WWE में वापसी नहीं करने वाले है।

रे मिस्टेरिओ रैसलिंग के दुनिया के सबसे प्रसिद्ध चेहरे है। मिस्टेरिओ मेक्सिको से आते है। उन्होंने 90 के दौर पर WCW में अपना नाम कमाया और इसके बाद WWE में वो मेन इवेंटर के तौर पर आए।

साल 2015 के बाद वो WWE में नजर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने AAA को ज्वाइन कर लिया। इसके अलावा साथ में उन्होंने दूसरी बार लूचा अंडरग्राउंड में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। हालांकि अब रे मिस्टेरिओ की तरफ से कोई बड़ा बयान नहीं आया है। सभी को उनके निर्णय का इंतजार है। 619 के मास्टर वैसे कई फ्री प्रमोशन में काम करते है। क्योंकि वो अभी भी बड़े सुपरस्टार है और ज्यादा पैसा भी वो कमा रहे है। कई लोगों का मानना है कि वो वापस आएंगे। लेकिन उनका घुटना अभी अच्छे शेप में नहीं है। और वो फुल टाइम शिड्यूल के तौर पर काम नहीं कर पाएंगे। फैंस हालांकि उन्हें एक बार फिर देखना चाहते है। कई बड़े सुपरस्टार्स को उन्होंने कड़ी टक्कर दी है। एक बार वर्ल्ड हैवीवेट भी उन्होेंने अपने नाम की थी।