WWE में Rhea Ripley की सभी चैंपियनशिप जीत पर एक नज़र: जानिए किन Superstars को हराकर बनीं चैंपियन?

Ujjaval
WWE में रिया रिप्ली ने कुछ टाइटल्स पर कब्जा किया है
WWE में रिया रिप्ली ने कुछ टाइटल्स पर कब्जा किया है

Rhea Ripley: WWE में इस समय रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को विमेंस डिवीजन की टॉप स्टार्स में गिना जाता है। रिप्ली ने डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया है। उन्होंने NXT UK से अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने NXT ब्रांड में जाकर बड़ा नाम बनाया और अब मेन रोस्टर पर वो बवाल मचा रही हैं। वो जजमेंट डे (Judgement Day) फैक्शन के साथ मिलकर शानदार काम कर रही हैं और मौजूदा स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन हैं। रिप्ली ने WWE में कई बार चैंपियनशिप जीती है। इस आर्टिकल में हम रिया रिप्ली की WWE में सभी चैंपियनशिप जीत को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

WWE में Rhea Ripley की सभी चैंपियनशिप जीत पर एक नज़र

- NXT UK के 28 नवंबर 2018 शो में रिया रिप्ली ने टोनी स्टॉर्म को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। वो इतिहास की पहली NXT UK विमेंस चैंपियन बनने में सफल रही थीं। ट्रिपल एच ने आकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इतिहास रचकर फैंस को खुश कर दिया था। पूरे विमेंस रोस्टर ने स्टेज एरिया पर आकर रिप्ली की सराहना की थी और तालियां बजाई थी।

youtube-cover
Ad

- 18 दिसंबर 2019 को रिया रिप्ली ने शेना बैज़लर को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। पूरे रोस्टर ने आकर उनके साथ सेलिब्रेट किया था।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली ने ओस्का को WrestleMania 37 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में रिप्ली ने ओस्का पर रिपटाइड मूव लगाया और पिन करके टाइटल जीता। यह उनके लिए बड़ा मौका था। मेन रोस्टर पर रिप्ली की यह पहली चैंपियनशिप जीत थी और WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में अपना पहला टाइटल जीतना बड़ी चीज़ थी।

youtube-cover
Ad

- 20 सितंबर 2021 को Raw में रिया रिप्ली और निकी A.S.H ने मिलकर टमीना और नटालिया को विमेंस टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज किया था। रिंगसाइड पर रिप्ली ने टमीना को एप्रोन पर रिपटाइड मूव दे दिया था और इससे नटालिया का ध्यान भटक गया। निकी A.S.H ने नटालिया को पिन करके जीत हासिल की और वो दोनों नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस बन गईं।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में रिप्ली ने फ्लेयर को हराकर विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। उन्होंने इस जीत के साथ WrestleMania 36 में मिली हार का बदला ले लिया था। रिप्ली यह जीत डिजर्व करती थीं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications