WWE WrestleMania 39 नाईट 1 के मेन इवेंट में होने वाले मैच का हुआ खुलासा, इस टाइटल के लिए 2 दिग्गजों में होगी टक्कर?

Pankaj
WWE WrestleMania 39 को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE WrestleMania 39 को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WrestleMania: WWE WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। कंपनी ने इस मेगा इवेंट को हिट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। शो में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार नाईट 1 के मेन इवेंट में ये मैच होगा।

विमेंस रॉयल रंबल मैच इस साल शानदार रहा था। रिया रिप्ली ने इस मैच को जीता था। ऐसा लगा था कि वो इसके बाद मेनिया में मुकाबले के लिए बियांका ब्लेयर के साथ जाएंगी। हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने टाइटल मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी।

पिछले साल दिसंबर में शार्लेट फ्लेयर ने कंपनी में वापसी कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने रोंडा राउजी को हराया था। खैर WON की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस बार WrestleMania के नाईट 1 में फ्लेयर और रिप्ली का मुकाबला होगा। इस मैच से ही शो क्लोज किया जाएगा।

WWE WrestleMania 39 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ओस्का का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा। शार्लेट और रिप्ली के मैच से बड़ा ये नहीं होगा। रिप्ली और शार्लेट के मुकाबले में भी बदलाव किया जा सकता है। अगर द उसोज़ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा तो फिर कुछ बदलाव आ सकता है। इस मैच को नाईट 1 के मेन इवेंट में कराया जा सकता है।

WWE WrestleMania 39 नाईट 2 में फैंस को आएगा मजा

नाईट 2 में आप सभी को पता है कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच होने वाला मैच मेन इवेंट में होगा। नाईट 1 में होने वाला मेन इवेंट मैच अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। आने वाले समय में इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। किसी दिग्गज की वापसी होगी तो फिर शायद उसका मुकाबला हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की वापसी हो सकती है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now