Royal Rumble मैच के विजेता ने WWE WrestleMania 39 के लिए चुना अपना प्रतिद्वंदी, 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन से होगा तगड़ा मुकाबला

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा

Rhea Ripley: WWE Royal Rumble खत्म होने के बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 की जद्दोजहद अब शुरू हो गई है। विमेंस रॉयल रंबल मैच इस बार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने जीता। उन्होंने WrestleMania के लिए अपना प्रतिद्वंदी भी चुन लिया। आपको बता दें उनका मुकाबला स्मैकडाउन (Smackdown) विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ होगा।

WWE Raw में रिया रिप्ली ने शानदार प्रोमो कट किया। विमेंस रॉयल रंबल जीतने बाद वो बहुत खुश नज़र आईं। रिप्ली ने कहा कि 3 साल पहले उन्होंने बतौर NXT विमेंस चैंपियन, शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज किया था लेकिन बाद में उनकी हार हुई थी। रिप्ली ने कहा कि फ्लेयर खुद को टाइटल स्टोरीलाइन में बनाए रखना पसंद करती हैं। इसके बाद रिया ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुन लिया।

WWE WrestleMania 39 में होगा तगड़ा मुकाबला

WWE ने भी इन दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। अब इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा।

2023 Women's #RoyalRumble Match winner @RheaRipley_WWE challenges #SmackDown Women's Champion @MsCharlotteWWE this April at #WrestleMania! https://t.co/Gg0gtAQF8f

वैसे सभी को लगा था कि बियांका ब्लेयर को रिया रिप्ली अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फ्लेयर और रिप्ली की पहले भी राइवलरी रह चुकी हैं। वहां फ्लेयर का पलड़ा भारी रहा था। इस बार रिया ने खुद फ्लेयर को चुन लिया हैं। WWE WrestleMania 39 के बड़े स्टेज पर वो चैंपियन जरूर बनना चाहेंगी।

विमेंस रॉयल रंबल मैच में रिया रिप्ली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी। एक घंटे से ज्यादा वो इस मैच में रहीं। अंत में लिव मॉर्गन को एलिमिनेट कर उन्होंने रंबल मैच जीता। इस मुकाबले में रिया ने कुल 7 एलिमिनेशन किए। पिछले कुछ साल WWE में उनके लिए शानदार रहे। अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। अब कंपनी ने उन्हें इसका ईनाम दिया और रंबल मैच की विजेता वो बन गईं। अब सभी की नजरें शार्लेट और रिया की राइवलरी पर होंगी। देखना होगा इसका बिल्डअप किस अंदाज में होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment