"मुझे कुछ नहीं पता है"- मौजूदा चैंपियन ने Draft 2023 में WWE द्वारा लिए गए चौंकाने वाले फैसले के बाद दी अपनी प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE SmackDown विमेंस चैंपियन का बड़ा बयान सामने आया
WWE SmackDown विमेंस चैंपियन का बड़ा बयान सामने आया

Draft 2023: स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के WWE में अगले कदम को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रॉ (Raw) विमेंस बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को SmackDown में ड्राफ्ट (Draft) किया गया है। यह कंपनी की ओर से चौंकाने वाला फैसला था। अब रिप्ली के भविष्य को लेकर सभी के मन में अलग-अलग सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी चीज़ पर रिप्ली ने भी बयान दिया है।

Ad

SmackDown Lowdown में मेगन मोरेंट ने रिया रिप्ली का इंटरव्यू लिया। इसी बीच रिप्ली ने Draft 2023 को लेकर बात की और बताया कि वो जिस भी ब्रांड में जाएंगी, वहां चैंपियन बनकर रहेंगी। रिप्ली ने ब्लेयर के SmackDown में Draft होने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

"देखिए, मैं Raw या SmackDown, कहीं भी जाऊं, मैं चैंपियन रहने वाली हूँ। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मेरे साथ ही आने वाली हैं। हां, मैंने Draft देखा था। मैंने देखा कि बियांका ब्लेयर यहां (SmackDown) आ रही हैं। इसी वजह से हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। हर किसी की तरह मुझे भी कुछ नहीं पता है। हालांकि, मुझे इतना जरूर पता है कि मैं जहां भी जाउंगी, वहां मैं चैंपियन बनकर रहूंगी।"

आप नीचे SmackDown LowDown का पूरा वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

Rhea Ripley ने WWE Backlash 2023 में जीत दर्ज करने का किया दावा

SmackDown के एपिसोड में रिया रिप्ली ने ज़ेलिना वेगा पर हमला किया था। बाद में वेगा ने रिप्ली के फिनिशर रिपटाइड को काउंटर करके डीडीटी दे दिया था और भाग गई थी। रिया रिप्ली ने इसी चीज़ को लेकर प्रतिक्रिया दी और बताया कि Backlash 2023 में वो अपने SmackDown विमेंस टाइटल को वेगा के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन रखेंगी। उन्होंने कहा,

"हां, ज़ेलिना वेगा का SmackDown में पलड़ा भारी रहा क्योंकि वो काफी तेज़ हैं। मैं उनके लिए यही अच्छी चीज़ कहूंगी। हालांकि, Backlash 2023 में ज़ेलिना मुझसे भाग नहीं सकती और ना ही बच सकती हैं। जब मैच शुरू होगा, तो वो रैम्प तक भी नहीं भाग पाएंगी। मैं इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट के तौर पर जा रही हूँ और मैं जीत के ही वापस आने वाली हूँ।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications